गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियाँ जोरों पर, एडीसी सोनू भट्ट ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल का लिया जायजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

24 जनवरी को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगी फाइनल रिहर्सल

गुरुग्राम, 22 जनवरी। जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य, गरिमामय एवं यादगार बनाने के लिए तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। इसी कड़ी में आज एडीसी सोनू भट्ट ने सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल का निरीक्षण किया और प्रस्तुतियों की गुणवत्ता का अवलोकन किया।

एडीसी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना, लोकतांत्रिक मूल्यों और हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रदर्शन का अवसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देशभक्ति, संविधान की भावना तथा हरियाणवी लोक परंपराओं के अनुरूप हों। एडीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम समयबद्ध, अनुशासित एवं समारोह की गरिमा के अनुरूप हों।

एडीसी ने जानकारी दी कि 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी विद्यार्थी पूर्ण वेशभूषा में भाग लेंगे। रिहर्सल का शुभारंभ ठीक सुबह 9:58 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर डीसी अजय कुमार द्वारा जिला परिषद स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया जाएगा। इसके उपरांत वे आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक तैयारियों का जायजा लेंगें।

इस अवसर पर एसडीएम गुरुग्राम परमजीत चहल, सीटीएम सपना यादव, डीआईपीआरओ बिजेंद्र, डीईओ इंदु बोकन, एईओ जगदीश अहलावत, प्रधानाचार्य संगीता सहित संबंधित अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें