जिम्नास्टिक में गुरुग्राम की टीम प्रथम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

59वें हरियाणा राज्य स्कूल खेलों में अंडर-19 बालक टीम का शानदार प्रदर्शन, युग शर्मा और रिधान शघल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

गुरुग्राम। 59वें हरियाणा राज्य स्कूल खेलों में गुरुग्राम की अंडर-19 बालकों की कलात्मक जिम्नास्टिक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। टीम की इस उपलब्धि के साथ जिम्नास्ट युग शर्मा और रिधान शघल का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

विजेता टीम में शामिल युग शर्मा, सागरदीप सिंह, रिधान शघल, कृष, आदित्य, सुमित और रौनक ने अपने खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास से गुरुग्राम की टीम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रही।

इस उपलब्धि पर गुरुग्राम के एईओ जगदीश अहलावत, जिम्नास्टिक कोच नवीन सैनी, के.आर. मंगलम वर्ल्ड स्कूल के खेल विभागाध्यक्ष राज कुमार राघव और गुरुग्राम की जीरो ग्रेविटी अकादमी के कोच मनीष गौतम ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!