गुरुग्राम में 20 मई को महंगाई के खिलाफ कांग्रेस करेगी हल्ला बोल प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिला शहरी अध्यक्ष कांग्रेस पंकज डावर की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया निर्णय

गुरुग्राम। सरकार ने महंगाई के मामले में अपने ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और देश की जनता महंगाई की चक्की में पिस रही है। इसके विरोध में गुड़गांव जिला कांग्रेस मई 2026 बुधवार को शहर के सोहना चौक हरीश बेकरी चौक पर हल्ला बोल प्रदर्शन करेगी। यह निर्णय कांग्रेस के जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।

बैठक में जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, सीएनजी, रसोई गैस, सब्जी, दाल और आटे से लेकर हर जरूरी सामान के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार ने पिछले हफ्ते ही पेट्रोल-डीजल 3 रुपये और सीएनजी 3 रुपये महंगी कर दी। आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है। नीट परीक्षा लीक होने से छात्र परेशान है। किसान, मजदूर, छोटा दुकानदार महंगाई से परेशान हैं।

जिला शहरी अध्यक्ष ने बताया कि 20 मई 2026 बुधवार को सुबह 11 बजे सोहना चौक हरीश बेकरी चौक पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र होंगे। वहां केंद्र व प्रदेश सरकार की महंगाई नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

पंकज डावर ने कहा कि हम जनता को बताना चाहते हैं कि यह सरकार चुनाव के समय राहत का झांसा देती है और चुनाव खत्म होते ही जनता की जेब काटने लगती है।

पंकज डावर ने शहर के सभी व्यापारी संगठनों, आरडब्ल्यूए, ऑटो यूनियन और आम नागरिकों से इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डीजल महंगा होने से माल भाड़ा बढ़ा है, सीएनजी महंगी होने से ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ गया है। महंगाई किसी एक पार्टी की नहीं, हर घर की समस्या है। इसलिए सबको एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।

कांग्रेस ने मांग की कि पेट्रोल-डीजल को तुरंत जीएसटी के दायरे में लाया जाए और एक्साइज ड्यूटी घटाकर जनता को राहत दी जाए। पंकज डावर ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि गुड़गांव की जनता पहले ही टूटी सड़कों, गंदगी और जाम से त्रस्त है। महंगाई ने हर घर का बजट बिगाड़ दिया है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!