लघु उद्योग भारती गुरुग्राम इकाई का भव्य गठन समारोह सम्पन्न, विनोद गुप्ता बने अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लघु उद्योग भारती की गुरुग्राम इकाई का गठन, विनोद गुप्ता को सौंपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

उद्योग हित और राष्ट्र निर्माण के लिए संगठित होने का आह्वान

राजवंशी होटल में आयोजित समारोह में जुटे गुरुग्राम-मानेसर के प्रमुख उद्योगपति

स्थापना दिवस पर लघु उद्योग भारती ने गुरुग्राम में बढ़ाया संगठनात्मक विस्तार

गुरुग्राम, 18 मई 2026। औद्योगिक नगरी, साइबर सिटी एवं ग्लोबल सिटी के रूप में विख्यात गुरुग्राम में रविवार को लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस के अवसर पर राजवंशी होटल में गुरुग्राम इकाई गठन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित उद्योगपतियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लघु उद्योग भारती एक राष्ट्रीय संगठन है, जिसके देशभर में लगभग 66 हजार सदस्य, 1100 इकाइयाँ तथा 27 राज्यों और 581 जिलों में संगठनात्मक विस्तार है। समारोह में मुख्य रूप से हरियाणा प्रांत के प्रांतीय महासचिव मनोज रुंगटा, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हरियाणा सह-प्रभारी अरुण बजाज तथा गुड़गांव-मानेसर इकाई के प्रभारी राकेश गुप्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से लघु उद्योग भारती गुरुग्राम इकाई का गठन किया गया। इसमें विनोद गुप्ता को जिला अध्यक्ष, विनोद वाधवा को महासचिव तथा पवन कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से दायित्व ग्रहण कराया गया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरुण बजाज के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में उद्योगपतियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा औद्योगिक हितों के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में दौलताबाद रोड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान पवन जिंदल, महासचिव उमेश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष हरीश गुप्ता, वैश्य समाज धर्मशाला गुरुग्राम के महासचिव राजेश अग्रवाल, सत्यपाल कंबोज सहित मानेसर एवं गुरुग्राम क्षेत्र के अनेक उद्योगपति उपस्थित रहे।

विनोद गुप्ता जिला अध्यक्ष लघु उद्योग भारती गुरुग्राम

इसके अतिरिक्त मार्क एग्जास्ट सिस्टम के अशोक कुमार गुप्ता एवं उनके वेंडरों सहित शहर के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपतियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कादीपुर, सेक्टर-37, रेलवे रोड, खांडसा रोड तथा दौलताबाद रोड इंडस्ट्रियल एरिया से आए उद्योगपतियों ने संगठन के गठन का स्वागत किया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला औद्योगिक प्रकोष्ठ गुरुग्राम महानगर के जिला संयोजक आर.के. शर्मा एवं जिला सह-प्रमुख राजकुमार चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी ऐसे अनुभवी उद्योगपतियों को सौंपी गई है, जो वर्ष 1971 से औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े हैं और उद्योग जगत की समस्याओं एवं चुनौतियों को भलीभांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती उद्योगों के हितों की रक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं संगठन मंत्र के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का परिचय कराया गया तथा प्रांत पदाधिकारियों ने संगठन की कार्यप्रणाली एवं उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अरुण बजाज ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में उद्योगपतियों से संगठन से जुड़कर राष्ट्र एवं उद्योग हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने सभी उद्योगपतियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!