चौपालें ग्रामीण समाज की रीढ़ : मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने सोनीपत के गांव मातण्ड में महिला एवं ब्राह्मण चौपाल का किया विधिवत उद्घाटन

नायब सैनी सरकार की जनहितैषी नीतियों से आत्मनिर्भर भारत और सशक्त ग्राम का सपना साकार हो रहा है : बड़ौली

चंडीगढ़, 28 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने बुधवार को सोनीपत के मातण्ड गांव में महिला चौपाल और ब्राह्मण चौपाल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री बड़ौली ने कहा कि चौपालें ग्रामीण समाज की रीढ़ होती हैं, जहां संवाद, विचार-विमर्श और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि महिला चौपाल महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, वहीं ब्राह्मण चौपाल सामाजिक परंपराओं और संस्कारों को सहेजने का कार्य करेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि ये चौपालें संवाद और निर्णय का केंद्र बनेगी, बल्कि गांव के सामूहिक विकास, जनसहभागिता और सामाजिक एकता का प्रतीक भी होगी। उन्होंने कहा कि इन चौपालों का उपयोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए किया जा सकेगा तथा आपसी सहयोग की भावना और भी प्रबल होगी।

श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार बिना भेदभाव किए प्रदेश में विकास के कार्य करा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। नायब सैनी सरकार महिला स्वावलंबन पर विशेष जोर दे रही है। लाडो लक्ष्मी योजना, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी जैसी कई योजनाओं से महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर हो रही हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व नायब सैनी सरकार की जन-हितैषी नीतियां अब गांवों तक पहुंच रही हैं, जिससे “आत्मनिर्भर भारत” और “सशक्त ग्राम” का सपना साकार हो रहा है। युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के रोजगार मिल रहा है। गरीब महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए लोगों के जीवन को सरल बनाने का काम किया है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मलिक, बरोदा से भाजपा प्रत्याशी रहे प्रदीप सागवान, सरपंच राजेश (राजू शर्मा) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला प्रतिनिधि, भाजपा सोनीपत परिवार के कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर जताया दुख

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन को अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक बताया। श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा हरियाणा परिवार इस कठिन एवं पीड़ादायक समय में स्वर्गीय अजित पंवार के परिवारजनों, निकट संबंधियों एवं समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है।
मोहन लाल बड़ौली ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!