पुलिस आयुक्त कार्यालय, गुरुग्राम के सभागार में श्री विकास अरोड़ा (IPS) CP (गुरुग्राम) व गुरुग्राम के सभी DCsP के साथ मीटिंग करके जाने कानून-व्यवस्था के प्रबन्धक।
सीलिंग प्लान तथा ERV की वर्किंग का भी किया अवलोकन

गुरुग्राम: 26 जनवरी 2026 – श्रीमती चारु बाली (IPS) ADGP Low & Order ने आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को गुरुग्राम में कानून-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर के लिए विशेष रूप से तैयार/गठित की गई पुलिस कंपनियों/टुकड़ियों की तैयारियों का जायजा लिया तथा सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्रीमती चारु बाली (IPS), ADGP Low & Order की अध्यक्षता में पुलिस आयुक्त कार्यालय, गुरुग्राम के सभागार में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त श्री विकास अरोड़ा (IPS) सहित जिले के सभी पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) उपस्थित रहे।
इस बैठक के दौरान एडीजीपी ने जिले की वर्तमान कानून-व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों, आपातकालीन परिस्थितियों, आगामी कार्यक्रमों एवं त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तुरंत प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
श्रीमती बाली ने पुलिस कंपनियों की तैनाती, रिस्पॉन्स टाइम, पेट्रोलिंग व्यवस्था, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली एवं आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जन-सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर तैयार रहना आवश्यक है।
पुलिस आयुक्त श्री विकास अरोड़ा (IPS) ने ADGP श्रीमती चारु बाली को गुरुग्राम जिले में की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं, पुलिस बल की तैनाती तथा अपराध नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी दी।
ADGP श्रीमती बाली ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधियों पर निगरानी तंत्र तथा सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर सतत निगरानी रखी जाए ताकि शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर समय रहते कार्यवाही की जा सके। इस बैठक का उद्देश्य जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुनिश्चित करते हुए और अधिक मजबूत करना था।







