प्रदेश का समग्र विकास नायब सैनी सरकार की प्राथमिकता : मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सोनीपत के गांव नाहरा में लगभग आधा दर्जन कार्यों का किया लोकार्पण

गांव नाहरा में प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने ग्रामीणों के साथ ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी

चंडीगढ़, 26 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सोनीपत के नाहरा ग्राम पंचायत में लगभग आधा दर्जन विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत नाहरा के सर्वांगीण विकास की दिशा में यह एक सराहनीय एवं महत्वपूर्ण पहल है। इससे पहले श्री बड़ौली ने “ग्राम सभा नाहरा के परिवारजनों के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस मनाया और ध्वजारोहण कर तिरंगा को नमन किया।

मोहन लाल बड़ौली ने आज योगशाला में टिन शेड का निर्माण, दादा देव जोहड़ पर घाट का निर्माण, स्टेडियम की चारदीवारी का निर्माण, स्टेडियम के साथ आरसीसी नाले का निर्माण तथा प्राइमरी स्कूल के समीप खेल मैदान की चारदीवारी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से गांव के विकास को गति मिलेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार ने विकास कार्यों की झड़ी लगाई हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में ग्रामीण विकास शामिल है, जिसका उद्देश्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। श्री बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार गांवों में कच्ची फिरनियों को पक्का करवा रही है। मुख्यमंत्री किसान खेत सड़क योजना’ के तहत ग्रामीण सड़कों का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

श्री बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना’ के तहत सभी को पक्का घर और शामलात भूमि पर ग्रामीणों को मालिकाना हक देने का काम नायब सैनी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची से नौकरियां मिल रही है। नायब सरकार की पारदर्शी नीतियों के कारण लोगों का विश्वास भाजपा सरकार में लगातार बढ़ रहा है।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास से निरंतर प्रदेश का विकास करा रही है। प्रदेश के किसान, युवा, महिलाएं और गरीब लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!