श्री विश्वकर्मा वेलफेयर सोसाइटी ने हर्षोल्लास से मनाया 77वाँ गणतंत्र दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 26 जनवरी 2026 – श्री विश्वकर्मा वेलफेयर सोसाइटी गुरुग्राम के तत्वावधान में 77वें गणतंत्र दिवस एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन गढ़ी स्थित सेलिब्रेशन गार्डन में अत्यंत हर्ष, उल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में समाज के बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्षेत्र के सैकड़ों पांचाल परिवारों की सहभागिता से यह आयोजन ऐतिहासिक एवं अत्यंत सफल रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी के प्रधान निरंजन लाल पांचाल ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की शक्ति और लोकतंत्र की जिम्मेदारी का बोध कराता है। समाज की उन्नति शिक्षा, संस्कार और संगठन की मजबूती से ही संभव है, तथा नई पीढ़ी को सही दिशा देना हम सभी का दायित्व है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश यादव ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज की एकता, आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच ही प्रगति का आधार है। विश्वकर्मा–पांचाल समाज ने सदैव राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और भविष्य में भी निभाता रहेगा।

इस अवसर पर अखिल भारतीय पांचाल सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि संविधान ने देशवासियों को समानता, न्याय और अधिकार प्रदान किए हैं। हमारा कर्तव्य है कि इन मूल्यों को परिवार और समाज के व्यवहार में उतारा जाए। युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

मधुसूदन विश्वकर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल पर्व नहीं, बल्कि आत्ममंथन का अवसर है। समाज को आत्मनिर्भर, संगठित और जागरूक बनाकर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत भविष्य तैयार किया जा सकता है। वहीं जरनैल सिंह पांचाल ने कहा कि देश की प्रगति में समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और जब महिलाएं, बच्चे और युवा एकजुट होकर आगे बढ़ते हैं, तभी सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर, नींबू दौड़, सुई–धागा दौड़, बच्चों के भाषण, राष्ट्रगान, सांस्कृतिक नृत्य एवं हरियाणवी नृत्य कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
देशभक्ति गीत “देश रंगीला” पर परी द्वारा प्रस्तुत नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, वहीं हरियाणवी नृत्य प्रस्तुति को भी दर्शकों ने खूब सराहा।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—

म्यूजिकल चेयर:
प्रथम – भावना | द्वितीय – नेहा

नींबू दौड़:
प्रथम – संध्या
द्वितीय – सोनिया (पुत्री रमेश कुमार)
तृतीय – सोनाक्षी, कीर्ति एवं अमरेंद्र कुमार

सुई–धागा दौड़:
प्रथम – आशीष (पुत्र पवन शर्मा)
द्वितीय – प्रियांशु (पुत्र विश्वकर्मा)
तृतीय – लिसा (पुत्री मनोज)

बच्चों की भाषण प्रतियोगिता:
प्रथम – निशांत (पुत्र नरेश सोलंकी)
द्वितीय – नैतिक (पुत्र सुरेंद्र सिंह)
खनक को प्रभावशाली भाषण हेतु विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाज में सराहनीय योगदान देने वाले सदस्यों, संस्थापक सदस्यों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, डायरी एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था साढ़राणा सुरेश पांचाल परिवार द्वारा की गई, जिन्होंने नाश्ते एवं भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की। आयोजकों ने उनके सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संस्था के कार्यकारिणी सदस्य जे.एन. शर्मा, निरंजन लाल पांचाल, एम.एस. विश्वकर्मा, अवधेश शर्मा, अनिल शर्मा, मास्टर अमन गौड़, जरनैल सिंह पांचाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!