एसजीटी विश्वविद्यालय में सूर्य नमस्कार अभियान के तहत योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आयुष विभाग व हरियाणा योग आयोग की पहल, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित

गुरुग्राम। आयुष विभाग गुरुग्राम एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में श्री गुरु गोबिंद सिंह ट्राइसेंटेनरी (एसजीटी) विश्वविद्यालय, गांव बुडेरा, गुरुग्राम में सूर्य नमस्कार अभियान के अंतर्गत सूर्य नमस्कार आसन अभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी एवं जिला योग कॉर्डिनेटर डॉ. विकास यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को योग के प्रति जागरूक करना तथा सूर्य नमस्कार अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान आयुष विभाग के योग सहायकों जोगिंदर सिंह, बैबी पराशर और माधुरी यादव ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार का विधिवत अभ्यास करवाया तथा अभियान में अधिकाधिक पंजीकरण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आयुष विभाग से डॉ. पूनम यादव और डॉ. कोमल सैनी भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के नैचुरोपैथी एवं योग विभाग के डीन डॉ. संगीत, एसोसिएट डीन डॉ. रितेश, एचओडी डॉ. सुनील यादव, कार्यक्रम समन्वयक सुश्री आरती शर्मा, डॉ. हिमांशु साहू, डॉ. आलोक और डॉ. पलक सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने एक साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास कर उत्साह, अनुशासन और ऊर्जा के साथ कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने डॉ. पूनम यादव, डॉ. कोमल सैनी तथा सभी योग सहायकों को सम्मानित किया और सफल आयोजन के लिए आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग का आभार व्यक्त किया।

योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें