फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण का भी अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे
गुरुग्राम, 12 नवंबर। हरियाणा कैडर के वर्ष 2007 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी दुष्मंत कुमार बेहेरा ने गुरुवार को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। उन्हें फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
इस नियुक्ति से पूर्व बेहेरा हरियाणा सरकार के मानव संसाधन विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग में आयुक्त एवं सचिव के पद पर सेवाएं दे रहे थे। अब वह गुरुग्राम और फरीदाबाद, दोनों महानगर विकास प्राधिकरणों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।








