गुरुग्राम में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यातायात पुलिस व RTA की “तकनीक से परिवर्तन – सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” झांकी को प्रथम पुरस्कार

गुरुग्राम, 26 जनवरी 2026। गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया और उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, पुलिस बल, पुलिस बैंड, मधुबन अकैडमी के कर्मचारियों, कमांडो दस्तों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा देश की प्रगति और सामाजिक सरोकारों को दर्शाती भव्य झांकियाँ भी प्रस्तुत की गईं।

झांकियों की प्रतियोगिता में गुरुग्राम यातायात पुलिस एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) द्वारा प्रस्तुत
“तकनीक से परिवर्तन – सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” विषयक झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। झांकी को प्रथम पुरस्कार मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन (IPS) को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्री सतपाल यादव (HPS), RSO टीम, राहगीरी फाउंडेशन, Hero MotoCorp की टीम सहित कई गणमान्य अधिकारी एवं अतिथि उपस्थित रहे।

पुरस्कृत झांकी में गुरुग्राम में सड़क सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए अपनाई गई आधुनिक तकनीकी पहलों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया। इनमें ट्रैफिक चालान कियोस्क, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, गूगल मैप्स से जुड़ी स्पीड लिमिट प्रणाली, सेफ स्कूल ज़ोन (IRC SP-32) तथा “चालान नहीं, सलाम मिलेगा” जैसे जन-जागरूकता अभियानों को प्रमुखता से दर्शाया गया।

झांकी के माध्यम से आमजन को यह सशक्त संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है — सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!