गुरुग्राम जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने देशभक्ति के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 26 जनवरी। गुरुग्राम जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता समुदाय ने 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। कार्यक्रम में न्यायिक गरिमा और संवैधानिक चेतना का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री महाबीर सिंह अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरुग्राम तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री डी. एन. भारद्वाज, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हिसार ने शिरकत की। दोनों अतिथियों का अधिवक्ता समुदाय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता सुबे सिंह यादव ने भारतीय संविधान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक विधिक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक, सामाजिक और नैतिक मूल्यों की आत्मा है। उन्होंने अधिवक्ताओं सहित सभी नागरिकों से संविधान की रक्षा, उसके मूल्यों को व्यवहार में उतारने और लोकतंत्र को मजबूत करने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें निकेश राज यादव (अध्यक्ष), राहुल धनखड़ (सचिव), राहुल सांगवान (उपाध्यक्ष), पवन राघव (संयुक्त सचिव) के साथ-साथ सुश्री दीपीका खन्ना, श्री चोखर एवं श्री प्रेम सिंह सेहरावत प्रमुख रूप से शामिल रहे।

समारोह के दौरान उपस्थित न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मियों ने भारतीय संविधान की रक्षा करने, न्याय, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने तथा व्यक्तिगत हितों से ऊपर राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने की शपथ ली।

कार्यक्रम का समापन संविधान, न्यायिक मर्यादाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ हुआ।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!