भोंडसी रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्य अतिथि चारुबाली भापुसे ने नागरिक जिम्मेदारी और राष्ट्र सेवा पर दिया संदेश

पुलिस जवानों ने परेड में दिखाया जोश और अनुशासन, शहीद स्मारक पर अर्पित किए पुष्प

गुरुग्राम, 26 जनवरी —भोंडसी स्थित रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि चारुबाली भापुसे ने इस अवसर पर कहा कि भारत का संविधान व्यक्तिगत स्वतंत्रता, समानता, न्याय और गरिमा का संरक्षक है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करे।

मुख्य अतिथि ने आगे कहा कि विज्ञान, तकनीक, शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में प्रगतिशील रहते हुए हमें अपनी संस्कृति और नैतिक मूल्यों की विरासत को संजोकर रखना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि अमृतकाल में आगे बढ़ता भारत सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर है। पुलिस सेवा केवल जीवन यापन का साधन नहीं, बल्कि समाज सेवा है और इसका वास्तविक पारितोषण नागरिकों का विश्वास है।

चारुबाली भापुसे ने पुलिस शहीद स्मारक पर शहीद वीर पुलिसकर्मियों को पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड के माध्यम से तिरंगे को राष्ट्रीय सलामी दी। परेड का निरीक्षण परेड कमांडर उप पुलिस अधीक्षक प्रथम वाहिनी आईआरबी, भोंडसी, जयप्रकाश हपुसे के नेतृत्व में मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। सभी 6 प्लाटूनों ने परेड में भाग लिया और मुख्य अतिथि का अभिवादन किया। सहायक उप निरीक्षक मीना, नीतु, संगीता, सुरेन्द्र, पवन और विनोद कुमार प्लाटून कमांडर रहे।

उप पुलिस महानिरीक्षक विरेन्द्र विज भापुसे ने कहा कि परेड में शामिल सभी जवानों ने अल्प समय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य अतिथि चारुबाली भापुसे का कुशल मार्गदर्शन और योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक विशेष कार्यबल हरियाणा सतीश बालान भापुसे, पुलिस अधीक्षक विशेष कार्यबल भोंडसी वसीम अकरम भापुसे, उप पुलिस अधीक्षक आरटीसी सुभाष चन्द हपुसे, अमरजीत सिंह हपुसे, प्रथम वाहिनी आईआरबी भोंडसी के उप पुलिस अधीक्षक महेश कुमार, राजेश लोहान, अशोक कुमार, निरीक्षक सुरेन्द्र, सीएलआई सुनील कुमार, उप निरीक्षक प्रविन्दर कुमार, राजबीर, कृष्ण, अब्दुल जब्बार, अनिता, मंजु सहित प्रथम वाहिनी आईआरबी और आरटीसी के जवानों ने तिरंगे को नमन किया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!