नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने की चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा ने आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को गति देते हुए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बड़ौली द्वारा की गई हैं। पार्टी प्रदेश कार्यालय “पंचकमल” से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगर निगम स्तर पर की गई नियुक्तियों के तहत पंचकूला नगर निगम के लिए हरियाणा सरकार के मंत्री श्री विपुल गोयल एवं पूर्व मंत्री श्री कंवरपाल गुर्जर को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। अंबाला नगर निगम की जिम्मेदारी मंत्री श्री रणबीर गंगवा एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता को दी गई है। वहीं सोनीपत नगर निगम के लिए मंत्री श्री कृष्ण पवार तथा हिसार के जिला प्रभारी श्री जवाहर सैनी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा नगर परिषद एवं नगर पालिका स्तर पर भी चुनाव प्रभारियों की घोषणा की गई है। रेवाड़ी नगर परिषद के लिए मंत्री श्री गौरव गौतम एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री सुरेन्द्र पूनिया को जिम्मेदारी दी गई है। उकलाना नगर पालिका के लिए मंत्री श्री कृष्ण बेदी एवं भाजपा प्रदेश सचिव श्री सुरेन्द्र आर्य को चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

सांपला नगर पालिका की जिम्मेदारी मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा एवं रोहतक के मेयर श्री रामअवतार वाल्मीकि को सौंपी गई है। वहीं धारूहेड़ा नगर पालिका के लिए मंत्री श्री राजेश नागर तथा जिला प्रभारी श्री कमल यादव को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपने से नगर निकाय चुनावों में संगठन को मजबूती मिलेगी और भाजपा जनसमर्थन के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। यह सूची भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री सुरेन्द्र पूनिया द्वारा जारी की गई है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!