बस स्टैंड के सामने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, बर्खास्तगी की मांग उठाई

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

04 अक्तूबर,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान और पूर्व मंत्री किरण चौधरी के निर्देश पर जिला कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता स्थानीय रोज गार्डन में इकट्ठे हुए और शहर में जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड के सामने पहुंचे जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला दहन किया। उसके बाद लघु सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त महोदय के मार्फत गवर्नर हरियाणा व राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कल चंडीगढ़ में दिए गए विवादित बयान की कड़ी निंदा करते हुए  उनकी बर्खास्तगी के साथ उन पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उसके साथ कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर माढी पर 120 बी के तहत मामला दर्ज करने को कहा। जिस प्रकार से कल उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में गृह राज्य मंत्री के पुत्र व अन्य उसके साथियों ने लखीमपुर खीरी मे 10 किसानों की हत्या की है उनके खिलाफ 302 का मुकदमा व देश द्रोही का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।उन्होंने लखीमपुर जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ पुलिस द्वारा किये दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है और कांग्रेस पार्टी इसे सहन नहीं करेगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, जिला कॉर्डिनेटर दिलबाग नीमड़ी, किसान नेता राजू मान, रणधीर घिकाड़ा, बलजीत फौगाट, सुशील धानक डॉक्टर ओमप्रकाश, जगदीप डोहकी, आनंद बिजारणिया एडवोकेट, सत्या लेघा, नवीन बखेता एडवोकेट, सुनीता सांगवान, देवेंद्र लीला समसपुर, राज सिंह, सतवीर फोगाट, करतार महेला, जय सिंह कटारिया, अतर सिंह घसोला, जय भगवान, अरुण दहिया, प्रमोद डोहकी, अमित, धर्मेंद्र सांगवान, विजेंद्र, अमित फतेहगढ़ इत्यादि मौजूद थे।

error: Content is protected !!