अंबाला के साहा में बनेगा राज्य का दूसरा प्रौद्योगिकी केन्द्र – डिप्टी सीएम

चडीगढ़, 17 मार्च। हरियाणा के अम्बाला जिला में स्थित साहा कस्बा में राज्य का दूसरा प्रौद्योगिकी केन्द्र स्थापित किया जाएगा, इसके लिए 20 एकड़ भूमि अधिगृहित करके केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है। यह जानकारी हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (जिनके पास उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का प्रभार भी है) ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में दी।

उन्होंने बताया कि वैसे तो भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा देश के एक राज्य में एक प्रौद्योगिकी केन्द्र खोलने की योजना है, परंतु हरियाणा सरकार ने केन्द्र सरकार से अनुरोध करके दूसरा प्रौद्योगिकी केन्द्र साहा में खोलने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भारत सरकार द्वारा 11 सितम्बर, 2018 को आईएमटी रोहतक में एमएसएमई प्रौद्योगिकी केन्द्र की स्थापना की जा चुकी है। इस केन्द्र में लघु अवधि व दीर्घावधि के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा, यहां पर वर्कशॉप व सेमिनार भी उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार आयोजित किए जाते हैं। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि प्रौद्योगिकी केन्द्र रोहतक की तरह अम्बाला जिला के साहा में भी प्रौद्योगिकी केन्द्र स्थापित किया जाएगा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!