मेरी टिकट काट सकते हैं लोगों के दिलों से नहीं निकाल सकते: नवीन गोयल

गुडग़ांव में हम चुनाव लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी: नवीन गोयल

गुडग़ांव के सम्मान की लड़ाई को चुनाव मैदान में लड़ेंगे: नवीन गोयल

जितने वोटों से टिकट पर जीत होगी, अब अधिक वोटों से जीतेंगे: नवीन गोयल

-गुडग़ांव विधानसभा से भाजपा की टिकट नहीं मिलने पर सेंकड़ों पदाधिकारियों, समर्थकों के साथ नवीन गोयल ने सभी पदों से इस्तीफा दिया

गुरुग्राम। गुरुग्राम में पिछले 9 साल से सक्रिय भूमिका में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर संगठन व समाज की सेवा करने वाले व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक, पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा के प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल ने गुरुवार को सैंकड़ों पदाधिकारियों व सहयोगियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। साथ ही उन्होंने गुरुग्राम की 36 बिरादरी के मौजिज लोगों से मंत्रणा करके निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लडऩे की घोषणा कर दी।

यहां शमा पर्यटक केंद्र में सेंकड़ों समर्थकों, मीडिया की मौजूदगी में नवीन गोयल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें टिकट ना देकर केवल उनके साथ ही भेदभाव नहीं किया, गुरुग्राम की जनता के साथ भेदभाव किया है। जो व्यक्ति संगठन में होने के नाते भी जनता की आवाज को लेकर किसी अधिकारी के पास नहीं गया। किसी मंत्री, विधायक से नहीं मिला, उसे टिकट देकर पार्टी ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष के सिद्धांतों को दरकिनार कर दिया है। उन्हें जब टिकट में कुछ गड़बड़ होने की सूचना मिली तो वरिष्ठ नेताओं से संपर्क किया। बताया गया कि सारा गुरुग्राम चाहता है काम करने वाला गुरुग्राम में विधायक बने। उनकी कुछ नहीं सुनी गई। टिकट की घोषणा होने के बाद उनके पास ना तो किसी नेता की कॉल आई और ना ही उसकी कॉल आई जिसे टिकट मिली है।

नवीन गोयल ने कहा कि हमारी टिकट तो काट सकते हो, लेकिन लोगों के दिलों से नहीं निकाल सकते। हमारी वोट नहीं काट सकते। गुरुग्राम के सम्मान को नहीं काट सकते। युवाओं को आगे बढऩे से नहीं रोक सकते। हमने पहले भी 36 बिरादरी को साथ लेकर काम किया है और आगे भी करेंगे। उन्होंने गुरुग्राम की सेवा की है। अब निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर एक-एक घर, एक-एक दरवाजे पर जाएंगे। सभी के सहयोग से चुनाव लड़ेंगे। चुनाव लडक़र जीतेेंगे। टिकट पर जितने वोटों से जीतेंगे, उससे अधिक वोटों से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीतेंगे। नवीन गोयल ने जीएल शर्मा ने कई साल तक सेवा की है। उनको भी टिकट कटने का दुख हुआ है। बोधराज सीकरी भी दुखी हैं। नवीन गोयल ने कहा कि गुडग़ांव में उनके समर्थक, उनके साथी खुद को नवीन गोयल समझकर चुनाव में काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को वल्र्ड क्लास शहर बनाना है। गुरुग्राम में 900 मीटर एरिया को घटाकर 100 मीटर करवाने का काम वे विधायक बनकर करेंगे। शहर की सफाई, पीने का पानी, सीवरेज व्यवस्था, पार्कों की सफाई, गुरुग्राम को हरा-भरा बनाने, सडक़ों के गड्ढे भरने, यातायात व्यवस्था सुधारने, पुराना व नया रेलवे रोड पर एलिवेटेड रोड, शीतला माता मंदिर व अस्पताल, ट्रांसपोर्ट, ऑटो मार्केट, ट्रांसपोर्ट नगर, सब्जी मंडी समेत जो सामान्य समस्याएं हैं, उनका पहले तीन महीने में समाधान किया जाएगा। गुरुग्राम में महापुरुषों के नाम पर रोड, प्रवेश द्वार, दिल्ली की तर्ज पर मीडिया सेंटर भी बनाया जाएगा।

नवीन गोयल के साथ इन सब ने भी छोड़ी पार्टी

एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक डा. डी.पी. गोयल, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोज रोशनलाल अग्रवाल (पिंटू चेयरमैन), जिला सहसंयोजक व्यापार प्रकोष्ठ अरूण अग्रवाल, पीसी जैन, मनोज गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य व्यापार प्रकोष्ठ रमेश सेठी, सचिव जैन, मोती लाल वर्मा, अरविंद प्रजापति, दिनेश गोयल, राजीव मंगला, अजय अग्रवाल (सदाबहार मसाले वाले), राम किशन गुप्ता (हरी आयरन वाले), अजीत यादव, सुनील गुप्ता, अंशुल गुप्ता, नरेश बंसल, आशीष वर्मा, हेमप्रकाश बंसल, कमल कांत, राकेश मित्तल, सुधीर बगगा, दीपक यादव, मनोज बिहयानी, मोहित जैन, अमरनाथ गोयल ने पार्टी को अलविदा कह दिया है।

इसी प्रकार जिला मीडिया प्रमुख व्यापार प्रकोष्ठ अजय भारद्वाज, मीडिया सहप्रमुख व्यापार प्रकोष्ठ ईशांत अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रमुख व्यापार प्रकोष्ठ विजेता नरवाना, राजकुमार आहुजा, आईटी प्रमुख व्यापार प्रकोष्ठ एडवोकेट संचित गुप्ता, आईटी सहप्रमुख व्यापार प्रकोष्ठ रोशन लाल गर्ग, जिला प्रवक्ता व्यापार प्रकोष्ठ संदीप भारद्वाज, जिला सह प्रवक्ता व्यापार प्रकोष्ठ यू.सी. गुप्ता, भोंडसी मंडल संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ ललित गुप्ता, बादशाहपुर मंडल व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक नवीन कंसल, खेडक़ीदौला मंडल व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक ललित गुप्ता, बादशाहपुर मंडल व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक दयाचंद जैन, नवीन मंडल व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक सत्यनारायण कादयान, अर्र्जुन मंडल व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक दिनेश अरोड़ा, अर्जुन मंडल व्यापार प्रकोष्ठ सहसंयोजक योगेश मुंजाल ने भाजपा को छोड़ दिया है।

भाजपा सरस्वती मंडल व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक गणपत पांचाल, सरस्वती मंडल व्यापार प्रकोष्ठ सहसंयोजक प्रमोद गुप्ता, दयानंद मंडल व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक मनीष कौशिक, शीतला मंडल व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक मनोज गर्ग, सहसंयोजक अभिषेक सैनी, सचिन गुप्ता, पटौदी मंडल व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक रमेश, मानेसर मंडल व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक जयप्रकाश यादव, हेलीमंडी मंडल व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक आनंद भूषण गोयल, सहसंयोजक महेश कुमार, फर्रूखनगर व्यापार प्रकोष्ठ मंडल सहसंयोजक विजय गोयल, फर्रूखनगर मण्डल संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विजय कुमार गोयल, डुंडाहेड़ा मण्डल संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ नरेश गुप्ता ने भाजपा छोडऩे का ऐलान किया।

सोहना मण्डल सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ जितेन्द्र मित्तल, सोहना मण्डल संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ पंकज सिंगला, तावडू मण्डल संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ महेंद्र गर्ग, तावडू मण्डल सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ वीरेंद्र गोयल, प्रदेश सह प्रवक्ता व्यापार प्रकोष्ठ नरेश बंसल, प्रदेश सह प्रवक्ता व्यापार प्रकोष्ठ हेमंत गुप्ता, प्रदेश सलाहकार व्यापार प्रकोष्ठ सुभाष बंसल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व्यापार प्रकोष्ठ मीना गर्ग, प्रदेश विदेश आमंत्रित सदस्य व्यापार प्रकोष्ठ विनोद कपूर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्मचारी प्रकोष्ठ मुकेश शर्मा (बाली पंडित), जिला मंत्री गुरुग्राम गगन गोयल, जिला कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा आशा गोयल, जिला मीडिया प्रमुख गुरुग्राम गजेन्द्र गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा अलका पांडे, शीतला मण्डल उपाध्यक्ष गुरुग्राम निर्मल नागेश, शीतला मण्डल सचिव महिला मोर्चा राजवंती, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं आईटी प्रमुख ऋतु प्रजापति, महिला मोर्चा अध्यक्ष भाजपा ज्योति सिंह, शीतला मण्डल अधयक्ष विदेश संपर्क विभाग तनुश्री, जिला सह संयोजक विदेश संपर्क जीतेश गोगिया ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी।

विदेश संपर्क विभाग सोनू गौड़, ज्योति शंकर, दयावंती, जनरल सेक्रेटरी सर छोटू राम जाट महासभा एवं 1992 से भाजपा सदस्य कैप्टन प्रवीन महरान, पूर्वाञ्चल प्रकोष्ठ से सौरव सिंगला, मीडिया प्रभारी अशोक सैनी, विदेश संपर्क विभाग संदीप भारद्वाज, कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश शर्मा (कप्पू शर्मा), विदेश संपर्क विभाग से जगमोहन यादव, ज्योति भारद्वाज, कार्तिक शर्मा, राहुल तायल, साहिल वर्मा, अभिषेक शर्मा, निलेश सैनी, जिला मीडिया सह प्रमुख युवा मोर्चा लक्ष्य मंगल, प्रदेश सह संयोजक, लघु प्रकोष्ठ सतीश गुप्ता, विदेश सह संयोजक डीएस राघव, नरेश गोयल, लघु प्रकोष्ठ से राजेश बंसल, अशोक बंसल, बिशन गर्ग, हरि किशन गोयल, शीतला मण्डल बूथ अध्यक्ष-79 मनीष जैन, लघु प्रकोष्ठ से मनीत गोयल, मनवीन्द्र सिंह, प्रदीप जिंदल, प्रिंस सिंघ्गला, आर.पी. सिंह, शशि कांत शर्मा, बेअंत पाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एनजीओ पारस बक्शी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एस.सी. मोर्चा साहब सिंह सोलंकी, सोसायटी सेल उपाध्यक्ष कबूल सिंह, सोशल मीडिया प्रमुख एवं शक्ति केंद्र प्रमुख अर्जुन मण्डल दीपक चुटानी, महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा कुसुम ने भाजपा को अलविदा कहकर हर कदम पर नवीन गोयल का साथ देने की बात कही।

Post Comment

You May Have Missed