गुरुग्राम रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया विशाल स्वास्थ्य एवं टीबी जांच शिविर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्थानीय निगम पार्षद श्रीमती ज्योत्सना विपिन यादव और जीराम सेवा फाउंडेशन का मिला सराहनीय सहयोग

गुरुग्राम। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी, महासचिव डॉ. सुनील कुमार, गुरुग्राम के उपायुक्त एवं रेडक्रॉस प्रधान उत्तम सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट तथा रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार के मार्गदर्शन में संचालित टीबी प्रोजेक्ट के अंतर्गत सेक्टर-25 में प्रवासी मजदूरों के लिए विशाल स्वास्थ्य एवं टीबी जांच शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्त जांच, आंखों की जांच, दांतों की जांच, टीबी एवं एचआईवी जांच के साथ-साथ उचित पोषण संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया। शिविर में 280 से अधिक लोग उपस्थित हुए, जिनमें 150 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। वहीं 45 लोगों का मौके पर ही एक्स-रे भी किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रवासी श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई। साथ ही टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।

रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य एवं टीबी संबंधी किसी भी प्रकार की सहायता और परामर्श के लिए जिला रेडक्रॉस सोसाइटी हमेशा लोगों के साथ खड़ी है।

जिला टीबी समन्वयक रोहिताश शर्मा ने शिविर का संचालन करते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि गुरुग्राम को टीबी मुक्त बनाने के संकल्प के साथ जिला रेडक्रॉस सोसाइटी निरंतर कार्य कर रही है।

प्रमुख समाजसेवी विपिन यादव ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के समग्र विकास के लिए स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्राथमिकता देना आवश्यक है और वह भविष्य में भी जनहित के कार्यों में सक्रिय सहयोग देते रहेंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!