हरियाणा सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों के किए तबादले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 18 मई। हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार झज्जर के उपायुक्त श्री स्वप्निल रविंद्र पाटिल (आईएएस, HY:2017) को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद का राज्य परियोजना निदेशक तथा हरियाणा सरकार के विजिलेंस विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

वहीं, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), विजिलेंस विभाग में अतिरिक्त सचिव तथा हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य परियोजना निदेशक रहीं सुश्री वर्षा खंगवाल (आईएएस, HY:2018) को झज्जर का नया उपायुक्त लगाया गया है।

सरकार द्वारा जारी आदेशों में बताया गया है कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!