9 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा न्यायिक हिरासत में भेजे गए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुडग़ांव, 18 मई (अशोक) :संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को 9 दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा की अदालत में पेश किया।

ईडी की ओर से अदालत को बताया गया कि आरोपी से पूछताछ पूरी हो चुकी है और अब आगे रिमांड की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद अदालत ने संजीव अरोड़ा को 1 जून तक न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेजने के आदेश दिए। मामले में अगली सुनवाई एवं पेशी 1 जून को होगी।

गौरतलब है कि ईडी ने मामले में गिरफ्तारी के बाद अदालत से संजीव अरोड़ा की रिमांड मांगी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने पहले 7 दिन की रिमांड मंजूर की थी। बाद में जांच एजेंसी की मांग पर 2 दिन की अतिरिक्त रिमांड भी दी गई। इस प्रकार आरोपी कुल 9 दिन तक ईडी रिमांड पर रहे।

रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद सोमवार को ईडी की टीम उन्हें गुरुग्राम जिला अदालत लेकर पहुंची। इस दौरान अदालत परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!