मारुति सुजुकी, मानेसर में नए श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा कानूनों पर जागरूकता सत्र आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ईएसआईसी गुरुग्राम द्वारा कर्मचारियों और नियोजकों को दी गई विस्तृत जानकारी

गुरुग्राम, 18 मई। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के उप क्षेत्रीय कार्यालय, गुरुग्राम द्वारा सोमवार को मारुति सुजुकी, मानेसर परिसर में नए श्रम कानूनों एवं सामाजिक सुरक्षा संहिता-2020 से संबंधित विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों एवं नियोजकों को श्रमिक हितों से जुड़े प्रावधानों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

इस कार्यक्रम में ईएसआईसी गुरुग्राम के प्रभारी एवं संयुक्त निदेशक सुनील यादव तथा उपनिदेशक नवीन कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। सत्र के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों को नए श्रम कानूनों, सामाजिक सुरक्षा संहिता-2020 तथा श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।

सुनील यादव ने कहा कि बदलते श्रम परिदृश्य में कर्मचारियों को भारत सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं बीमा लाभों के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ईएसआईसी द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली चिकित्सा सुविधाओं, आर्थिक सहायता एवं अन्य सुरक्षा लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी साझा की। साथ ही नियोजकों को 40 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों को ‘निवारक स्वास्थ्य जांच’ के लिए निगम के मानेसर अस्पताल में भेजने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मारुति सुजुकी के वाइस प्रेसिडेंट संजय कुमार, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट संदीप रंजन तथा वरिष्ठ जनरल मैनेजर (एचआर) मुकेश कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!