बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुग्राम में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को जनसमर्थन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

100 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत गांव-गांव पहुंचा बाल विवाह मुक्ति रथ

जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों व ग्रामीणों ने मिलकर बाल विवाह के खिलाफ दिया संदेश

गुरुग्राम,29 जनवरी— महिला एवं बाल विकास विभाग, शक्ति वाहिनी एवं एमडीडी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन के सहयोग से ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ पहल के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत गांव कादीपुर (वार्ड नंबर-10) से जनजागरूकता गतिविधियों की शुरुआत की गई, जहां महावीर यादव, पार्षद ने अभियान को समर्थन दिया। फखरपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच विष्णु कुमार, मंदिर के पुजारी कृष्ण मुरारी, आंगनबाड़ी वर्कर सरिता एवं आशा वर्कर फूलवती ने भाग लेकर बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।

अभियान के अंतर्गत खरखड़ी गांव में सरपंच इन्द्रा देवी, आंगनबाड़ी वर्कर सुदेश एवं ग्रामीणों की सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं बांस लाम्बी गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में मुख्य अध्यापक सुन्दर लाल एवं अन्य शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों को बाल विवाह रोकने के लिए प्रेरित किया।

इसके अलावा जमालपुर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश एवं सरपंच मनीराम तथा मोकलवास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य अनीता देवी ने अभियान का समर्थन करते हुए जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!