भिवानी पहुंचे आप प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आने वाले निकाय चुनाव में अपनी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ेगी आप : सुशील गुप्ता।

भाजपा शासनकाल में प्रदेश में बढ़ा अपराध, जेल में बैठे अपराधी मांग रहे फिरौती : आप प्रदेश अध्यक्ष।

जेल जाने के डर से कांग्रेस नहीं निभा रही विपक्ष की भूमिका : आप प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता।

भिवानी, 29 जनवरी : हरियाणा प्रदेश में आम आदमी पार्टी एक बार फिर से सक्रिय होने जा रही है। इसको लेकर आप प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता की अगुवाई में विभिन्न जिलों में आप पार्टी ने अपने दौरे भी शुरू कर दिए है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी द्वारा वीरवार को स्थानीय पुराना बस स्टैंड के नजदीक स्थित कमला भवन में एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य वक्ता आप प्रदेश अध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता पहुंचे। डॉ. गुप्ता इस दौरान ना केवल कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, बल्कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों और पार्टी की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों की जवाबदेही और नई जिम्मेदारियों पर चर्चा, घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और दिल्ली-पंजाब मॉडल को लोगों तक पहुंचाने की योजन तथा भिवानी जिले की स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान आम आदमी पार्टी आने वाले नगर निकाय चुनाव में अंबाला, पंचकूला व सोनीपत से अपनी पार्टी सिंबल से चुनाव लड़ेगी तथा किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगी तथा नगर पालिका व नगर परिषद के चुनाव भी अपनी पार्टी के सिंबल पर लड़ेगी। यह बात आप प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने भिवानी में जिला स्तरीय सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

आप प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में अपराध बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न अपराधियों की गैंग जेल में बैठकर लोगों से फिरौती मांगते है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी 23 जिलों में नशा बिक रहा है। जिस पर सरकार का काबू नहीं है। जिसके चलते प्रदेश के युवा पथभ्रष्ट हो रहे है। उन्होंने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि मिनिमम पास प्रतिशत की कंडीशन के नाम पर प्रदेश से बाहर के युवाओं को पैसों में नौकरियां बांटी जा रही है तथा हरियाणा के विश्वविद्यालयों को एचपीएससी चेयरमैन धरने पर बैठे युवाओं के सामने नकारा बता चुके है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान के नाम पर हरियाणा प्रदेश में लोगों को ईलाज नहीं मिल रहा। 18 प्रकार की सर्जरी को आयुष्मान से बाहर किया जा चुका है। भिवानी जिले में बाढ़ का मुआवजा नहीं मिलने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के कारण हरियाणा के युवा पुश्तैनी जमीन बेचकर अन्य राज्यों में जा रहे है।

आप नेता सुशील गुप्ता ने कांग्रेस पर भी विपक्षी दल की भूमिका ना लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता जेल जाने के डर से जनता की बात नहीं उठा रहे। यूजीसी के मामले पर अपनी पार्टी का रूख जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि समानता के भाव से सभी वर्गो को साथ लेकर चलना चाहिए। ऐसे में एक वर्ग यदि कानून से डरता है तो इससे यह लगता है कि इस वर्ग को विश्वास में लिए बर्गर यह कानूना बना है, जिस पर पुर्नविचार की आवश्यकता है। वही आप पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल को लेकर उन्होंने कहा कि वे इन दिनों गुजरात व पंजाब की चुनाव की तैयारियों में लगे है।

इस अवसर पर भिवानी प्रभारी भीम सिंह महेशवाल, कार्यक्रम आयोजक डॉ सुरेंद्र पुनिया,पवन हिंदुस्तानी,दलजीत तालु,राजा चांदना चांगिया, राकेश चांदवास, करतार सिंह,धर्मबीर कुंगड़,धनराज कुंडू, सविता नंदा,अधिवक्ता मनजीत सिंघानिया,सतीश महेरा, रामचंद्र शर्मा, धर्मबीर दहिया, भूप सिंह प्रजापति, दीप हिंदुस्तानी,सुरेंद्र डाबला, रोहताश सिंगला, अनिल सिवाच, सुरेंद्र, जोगीराम मुवाल, रत्न सिंह, शमशेर सिंह, करतार सिंह, नंदकिशोर गुप्ता, सतबीर धनाना,अजीत जैन, रमेश शर्मा, राजबीर धनाना, जोगिंद्र धनाना, धर्मबीर कुंगड़, अशोक शर्मा उमरावत, पवन तालु, रमेश फौजी, रमेश यावदव, हरिराम पटवारी,प्रभाती लाल महेरा, विशाल, पवन, अनिल कुमार, पृथ्वी सिंह, विजय सिंह, अशोक हुड्डा, कुलदीप, सुरेंद्र सिंगल, धनपाल सिंह, ओमबीर यादव, अमित पोपली समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!