मेयर चुनाव में पारदर्शिता या दबाव? चंडीगढ़ नगर निगम में सीक्रेट बैलेट हटाने का फैसला

चंडीगढ़, 28 जनवरी 2026 – चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर चुनाव की प्रक्रिया को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। नगर निगम प्रशासन ने एक Corrigendum (संशोधन आदेश) जारी करते हुए पहले जारी आदेश में अहम परिवर्तन किया है।
नगर निगम सचिवालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अब मेयर चुनाव में सीक्रेट बैलेट (गुप्त मतदान) की बजाय हाथ उठाकर मतदान (Show of Hands) की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
यह संशोधन U.O. Secy/MCC/2026/49 दिनांक 28 जनवरी 2026 के संदर्भ में जारी किया गया है। पहले आदेश में “मतपत्र के सामने का हिस्सा दिखाए बिना गुप्त मतदान” का उल्लेख था, जिसे अब बदलकर चंडीगढ़ नगर निगम (कार्यवाही एवं व्यवसाय संचालन) विनियम, 1996 के विनियम 6(6)(b) के तहत हाथ उठाकर मतदान पढ़ा जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव Notification No. MCC/Secy/2025/522 दिनांक 14 जुलाई 2025 के अनुरूप किया गया है।
इस फैसले के बाद नगर निगम की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विपक्षी दल इस बदलाव को लेकर सवाल उठा सकते हैं, जबकि सत्तापक्ष इसे नियमों के अनुरूप बता रहा है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस प्रक्रिया परिवर्तन का असर मेयर चुनाव के नतीजों पर क्या पड़ता है।







