महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार विमान हादसे में निधन — बरामती में लैंडिंग के दौरान क्रैश, सभी सवारों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई/बारामती, 28 जनवरी 2026: आज सुबह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार का विमान बरामती (पुणे जिला) में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई। मुंबई से बरामती की ओर जा रहे चार्टर्ड Learjet 45 (VT-SSK) विमान ने रनवे पर उतरते समय नियंत्रण खो दिया और खुली जमीन में क्रैश कर आग पकड़ ली। हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि अजित पवार जिला परिषद चुनाव प्रचार के सिलसिले में जनसभाओं को संबोधित करने के लिए बरामती जा रहे थे। DGCA और संबंधित एजेंसियाँ हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही हैं। राज्य व केंद्रीय नेताओं ने गहरा दुख जताया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!