गुरुग्राम के कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सघन सर्च ऑपरेशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अब तक की जांच में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, साइबर टीम कर रही है ई-मेल की जांच

गुरुग्राम | 28 जनवरी 2026 – गुरुग्राम के कुछ स्कूलों में बम होने संबंधी ई-मेल प्राप्त होने के बाद बुधवार को पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी और विभिन्न पुलिस टीमों द्वारा स्कूल परिसरों में सघन चैकिंग अभियान शुरू किया गया।

ई-मेल की सूचना के तुरंत बाद संबंधित थाना पुलिस, डॉग स्क्वॉड, बम डिस्पोजल स्क्वॉड तथा अन्य विशेष इकाइयों को मौके पर रवाना किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल परिसरों को एहतियातन खाली कराया गया तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

पुलिस टीमों द्वारा स्कूल भवनों, कक्षाओं, गलियारों और आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच की गई। अब तक की चैकिंग में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। धमकी भरे ई-मेल की सत्यता, उसके स्रोत और भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर विशेषज्ञों की सहायता ली जा रही है। फिलहाल चैकिंग प्रक्रिया प्रभावी रूप से जारी है।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। गुरुग्राम पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि नागरिकों की सुरक्षा को लेकर वह पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!