रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र भोंडसी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर दिया गया संदेश, रिक्रूट्स व प्रशिक्षकों ने ली निष्पक्ष व निर्भीक मतदान की शपथ

गुरुग्राम, 25 जनवरी- पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र भोंडसी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वीरेंद्र विज भापुसे पुलिस उप महानिरीक्षक आरटीसी भोंडसी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर रिक्रूट्स एवं प्रशिक्षकों द्वारा लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझते हुए निष्पक्ष, निर्भीक एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने की शपथ ली गई।

उप पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, हपुसे ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना पुलिस विभाग की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे सभी पुलिस कर्मियों को ईमानदारी, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है। पुलिस कर्मियों को समाज के अशिक्षित एवं कमजोर वर्गों को मतदान के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, ताकि लोकतंत्र और अधिक मजबूत हो सके।

इस अवसर पर जयप्रकाश, हपुसे, उप पुलिस अधीक्षक प्रथम वाहिनी आईआरबी, उप निरीक्षक एवं मुख्य कवायद अधिकारी कृष्ण कुमार सहित विक्रम, रीमा, अब्दुल जब्बार, प्रविंद्र कुमार, सुनील कुमार, सहायक उप निरीक्षक पवन, मीना, सरगो, संगीता, दिनेश, विनोद तथा प्रथम वाहिनी आईआरबी एवं आरटीसी के पुलिस कर्मियों ने भी ईमानदारी से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की शपथ ली।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!