नारनौल में 151 कुंडीय महायज्ञ और श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी ने शिव विवाह प्रसंग से किया भक्तों को भाव-विभोर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने संतों का लिया आशीर्वाद

नारनौल, 24 जनवरी। आर्यवर्त सेवा न्यास के संस्थापक विनीत पिलानिया द्वारा जोरासी में आयोजित ऐतिहासिक 151 कुंडीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का शनिवार को भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष धर्म सम्राट महंत श्री ज्ञान दास जी महाराज (हनुमानगढ़ी, अयोध्या) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कथा के प्रथम दिन पद्मविभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने व्यासपीठ से ’शिव विवाह’ के प्रसंग का अत्यंत मार्मिक और ओजस्वी वर्णन किया। कथा श्रवण करने पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भक्ति रस में गोते लगाए और पूरा पंडाल ’जय श्रीराम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

इस भव्य कथा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने शिरकत की और कथा का आनंद लिया। इस भव्य आयोजन की सराहना करते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि “इस प्रकार के दिव्य और भव्य आयोजन हमारी सनातन संस्कृति को नई मजबूती प्रदान करते हैं। सनातन ही वह आधार है जिसमें हमारी समृद्ध संस्कृति और संस्कार निवास करते हैं। श्री बड़ौली ने आयोजक विनीत पिलानिया और समस्त आयोजक मंडल को इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद दिया।

संत समाज और गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच पर संतों और विद्वानों का संगम देखने को मिला, जिनमें प्रमुख रूप से महंत श्री ज्ञान दास जी महाराज (हनुमानगढ़ी, अयोध्या), महंत संजय दास जी महाराज (राष्ट्रीय अध्यक्ष, संकट मोचन सेना), जगद्गुरु स्वामी श्री वैदेही वल्लभ देवाचार्य जी महाराज (पश्चिम पीठाधीश्वर), विभिन्न अखाड़ों के श्रीमहंत, कुलपति और काशी के प्रकांड विद्वान उपस्थित रहे।

ये प्रमुख व्यक्तित्व भी रहे मौजूद
धार्मिक अनुष्ठान में राजनीति और न्याय जगत की कई बड़ी हस्तियों ने हाजिरी भरी। सतीश मित्तल पूर्व चीफ जस्टिस (राजस्थान हाई कोर्ट), गोविंद भारद्वाज पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता, धर्मपाल चौधरी विधायक (खेतड़ी), मंजू चौधरी विधायक (नांगल चौधरी), डॉ. बनवारी लाल, पूर्व मंत्री (हरियाणा सरकार), यतेंद्र राव जिला अध्यक्ष (भाजपा), दयाराम यादव एवं राकेश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष (भाजपा), कमलेश सैनी, चेयरमैन (नगर परिषद), सीताराम यादव पूर्व विधायक, अमित मिश्रा पूर्व जिला महामंत्री (भाजपा), वासुदेव यादव, जिला उपाध्यक्ष भाजपा व अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!