
दिल्ली/भिवानी, 23 जनवरी 2026 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा खेल प्रतियोगिता 2025–26 के अंतर्गत कई खेलों के ट्रायल 27 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शतरंज प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु 29 जनवरी 2026 को ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पंचकूला में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।
ट्रायल हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर संबंधित खेल विभाग द्वारा कराए जाएंगे।
महिला एवं पुरुष अधिकारी निर्धारित स्थान और तिथि पर उपस्थित होकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं।
खेल एवं तिथियाँ/स्थल –
कबड्डी: पुरुष – 27 जनवरी, महिला – 28 जनवरी, स्थान: सुमापंचायत बॉक्स स्टेडियम, पलवल

क्रिकेट: 29 जनवरी – करनाल के करन खेल स्टेडियम
शतरंज : 29 जनवरी – ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पंचकूला
एथलेटिक्स : 29 जनवरी – छोटूराम स्टेडियम, रोहतक
बैडमिंटन: 2 फरवरी – ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पंचकूला
कैरम: 2 फरवरी – करनाल के करन स्टेडियम
ये ट्रायल ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट 2025–26 के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु हैं
महत्वपूर्ण निर्देश –
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि प्रतिभागी निर्धारित समय से पहले स्थल पर उपस्थित हों। विभागीय पहचान/सेवा प्रमाण से संबंधित दस्तावेज साथ रखें।
ट्रायल प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
अखिल भारतीय सिविल सेवा खेल प्रतियोगिता 2025–26 के अंतर्गत शतरंज स्पर्धा के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्रायल 29 जनवरी 2026 को ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पंचकूला में आयोजित होगा।
ट्रायल में अखिल भारतीय सिविल सेवा के महिला एवं पुरुष अधिकारी भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक विभागीय पहचान पत्र/दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। चयन पूरी तरह से ट्रायल में प्रदर्शित प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
आयोजन से संबंधित समस्त व्यवस्थाएँ खेल विभाग द्वारा की जा रही हैं। चयनित खिलाड़ी आगामी ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट 2025–26 में हरियाणा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस ट्रायल में अखिल भारतीय सिविल सेवा के महिला एवं पुरुष अधिकारी भाग लेने के पात्र होंगे। इच्छुक अधिकारी निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक विभागीय पहचान पत्र तथा संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं। चयन पूरी तरह से खेल प्रदर्शन और तकनीकी मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।
उक्त ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ी आगामी ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज शतरंज प्रतियोगिता 2025–26 में भाग लेंगे। आयोजन से संबंधित समस्त व्यवस्थाएँ खेल विभाग द्वारा सुनिश्चित की जा रही हैं।








