नागरिकों की समस्याओं के निपटारे में कारगर सिद्ध हो रहे समाधान शिविर- एडीसी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एडीसी सोनू भट्ट ने अधिकारियों को दिए निर्देश

शिकायतों के निपटारे में न हो देरी, जनता को न लगाने पड़ें कार्यालयों के बार-बार चक्कर

गुरुग्राम, 22 जनवरी — हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार और डीसी अजय कुमार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समाधान शिविर आमजन के लिए समस्याओं के निवारण का प्रभावी मंच बन रहा है। बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में यह समाधान शिविर एडीसी सोनू भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उन्होंनेअधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर नागरिक की शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और उसका निवारण पारदर्शी, संवेदनशील तथा समयबद्ध तरीके से किया जाए।

इस शिविर में कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपकर उनके निस्तारण के लिए स्पष्ट समय सीमा तय की गई। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए और नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

समाधान शिविरों में राजस्व, नगर निगम, बिजली, जल आपूर्ति और सामाजिक कल्याण विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं, जो नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करते हैं। एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि शासन-प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास और संवाद मजबूत बने और यही इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य है।
इस अवसर पर एसीपी सुशीला, डीडीपीओ नवनीत कौर, एसडीओ राहुल यादव (डीएचबीवीएन), एसडीओ अजमेर सिंह (एचएसवीपी), सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें