गुरूग्राम – आज दिनांक 13.07.2021 को भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के आहवान पर जिला गुरूग्राम उपायुुक्त महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय के नाम 42 सूत्री मांगपत्र भारतीय प्राईवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय महामंत्री योगेश शर्मा की अध्यक्षता में  एवं जिला अध्यक्ष बीएमएस बालकिशन हुडडा के नेतृत्व में भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने राजीव चौक से पैदल मार्च करके जिला सचिवालय पहुंचकर ज्ञापन सौपकर प्रदर्शन किया।

प्रर्दशन की अध्यक्षता कर रहे योगेश शर्मा ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ज्ञापन के माध्यम से सरकार के ध्यान में लाया गया कि पिछले दिनों 26.03.2021 को भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया था कि विभिन्न मांगों पर सहमति बनी है, उसे एक माह के अन्दर लागु कर दिया जाएगा। परंतु आज तीन माह बीतने के बाद भी कुछ मांगें लागु नही हुई है। अतः भारतीय मजदूर संघ द्वारा संशोधित मांगपत्र सरकार को भेजा जा रहा है और भारतीय मजदूर संघ आशा करता है कि शेष बची मांगों को भी जल्द से जल्द लागु किया जाएगा। अन्यथा भारतीय मजदूर संघ प्रदेश स्तरीय आन्दोलन की घोषणा करने पर मजबूर होगा।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष बालकिशन हुडडा ने कहा कि आज जो मांगपत्र सौपा गया है उसमें सभी कर्मचारियों को शामिल किया गया है। आज जो प्रदेर्शन गुरूग्राम के जिला सचिवालय पर किया गया है, उसी प्रकार आज प्रदेेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौपकर सरकार को चेताने का काम किया है कि जो भी मांगें लबिंत पडी है, उन्हे  जल्द से जल्द पूरा करे, उनको पूरा करने में सरकार जितना समय लगाएगी, कर्मचारी वर्ग में उतना ही असन्तोष सरकार के खिलाफ बढ़ता जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा राज्य परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष समय सिंह, डिपो प्रधान प्रवीण, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ शक्ति सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय बाली, हरियाणा शहरी एवं ग्रामीण टूयबवैल ओपरेटर आर्गनाईजेशन के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार, पार्ट टाईम शिक्षा विभाग कर्मचारी युनियन के जिला मंत्री महेश कुमार, भारतय मजदूर संघ के जिला मीडिया प्रभारी दीपचन्द्र निमरानिया, हरियाणा ऑटों चालक संघ के उपाध्यक्ष दीप प्रकाश गुप्ता, मृयुन्जय शर्मा सहित काफी संख्या में भारतय मजदूर संघ से सम्बन्धित युनियनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

error: Content is protected !!