प्रशासन ने शांतिपूर्वक मतदान कराने की तैयारियां कर ली हैं पूरी

गुडग़ांव, 4 अक्टूबर (अशोक) : प्रदेश में आज होने जा रहे विधानसभा चुनाव में सभी राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों ने धुआंधार चुनाव प्रचार किया। एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप यहां तक कि व्यक्तिगत आरोप भी लगाए गए। अमर्यादित भाषा का भी प्रयोग करने से प्रत्याशी व उनकेे समर्थक नहीं चूके। हालांकि बीती सायं चुनाव प्रचार बंद हो गया है। आज शनिवार को प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे और मतदाता अपनी पसंद के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे। चुनाव आयोग ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

गुरुग्राम जिले की चारों विधानसभाओं में चुनाव की सभी तैयारियां जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पूरी करा ली गई हैं। मतदान कराने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमों का गठन कर पूरी तैैयारियों के साथ मतदान केंद्रों पर भेज दिया गया है। जहां वे आज प्रात: शांतिपूर्वक व चुनाव आयोग केे दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदान कराएंगे। चुनाव प्रचार बंद हो जाने के बाद हर एक प्रत्याशी व उनके समर्थक डोर टू डोर मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क करने में जुटे हैं। चुनाव से एक दिन पहले वाली रात को कत्ल की रात कहा जाता है। यानि कि प्रत्याशी व उनके समर्थक चुनाव जीतने के लिए रणनीति तैयार करते हैं। ऐसा कई दशकों से होता चला आ रहा है।

गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के मुकेश शर्मा, कांग्र्रेस के मोहित ग्रोवर, आम आदमी पार्टी के डा. निशांत आनंद एडवोकेट व भाजपा छोडक़र निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नवीन गोयल चुनाव मैदान में हैं। हर कोई किसी से कम नहीं है। अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल ने दोनों पार्टी के उम्मीदवारों की नींद हराम कर रखी है, ऐसा जानकारों का कहना है।

इसी प्रकार बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के राव नरवीर सिंह, जोकि पूर्व में भाजपा में केबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं, वे भी चुनाव मैदान में हैं। कांग्र्रेस के वर्धन यादव भी उनके मुकाबले में हैं। इसी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में 2019 में विधायक चुने गए राकेश दौलताबाद की पत्नी कुमुदनी भी चुनाव मैदान में हैं। कुछ माह पूर्व राकेेश दौलताबाद का निधन हा गया था। कई गांवों के गणमान्य लोगों ने पंचायत कर कुमुदनी को चुनाव मैदान में उतारा हुआ है। कुमुदनी को सहानुभूति वोट मिलने की भी पूरी उम्मीद है। इस प्रकार इन दोनों विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों की उम्मीदों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

जिले की तीसरी सोहना-तावडू विधानसभा के चुनाव में भाजपा के पूर्व विधायक तेजपाल तंवर और कांग्रेस के रोहताश खटाना, आम आदमी पार्टी के धर्मेंद्र खटाना तथा कल्याण सिंह चौहान व जावेद अहमद निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पर भी निर्दलीय प्रत्याशी इन पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है, ऐसा जानकारों का मानना है।

जिले की चौथी पटौदी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की पूर्व विधायक विमला चौधरी चुनाव मैदान में हैं। उन्हें गुरुग्राम लोकसभा के सांसद व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की करीबी माना जाता है। उन्हीं के आशीर्वाद से उन्हें भाजपा ने एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की टिकट पूर्व विधायक स्व. भूपेंद्र सिंह चौधरी की पुत्री पर्ल चौधरी भी चुनाव मैदान में हैैं। आम आदमी पार्टी से प्रदीप जाटौैली भी चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस की टिकट पर 2 बार चुनाव लडे, लेकिन चुनाव हार गए सुधीर चौैधरी इस बार टिकट हासिल नहीं कर पाए। राजनीति के महारथियों का कहना है कि चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवार अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। हालांकि हर विधानसभा से एक ही प्रत्याशी विजयी घोषित होना है। मतदाता किसकेे पक्ष में अधिक मतदान करते हैं यह तो आगामी 8 अक्तूबर को मतगणना के बाद ही पता चल सकेगा।

इन जानकारों का कहना है कि सभी को भाईचारे के निर्वाह करते हुए शांतिपूर्वक निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान करना चाहिए। हालांकि जिला प्रशासन भी शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि मतदाता अभी तक खामोश हैं। वेे अपने पत्ते अभी तक भी नहीं खोल रहे हैं कि वे किस राजनैतिक दल के पक्ष में मतदान करेंगे। ऐसी स्थिति को लेकर भी प्रत्याशी असमंजस मे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *