किसान-मजदूरों के साथ व्यापारी झेल रहे सरकार की मार : नितिन जांघू

कितलाना टोल पर धरने के 179वें दिन व्यापारियों ने किसानों से कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का किया ऐलान

चरखी दादरी जयवीर फोगाट 

21 जून, ऑलल हरियाणा प्रदेश सब्जी मण्डी एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन जांघू ने कितलाना टोल पर किसानों के धरने को संबोधित करते हुए कहा कि किसान – मजदूरों के साथ व्यापारी भी सरकार की मार झेल रहे हैं। कोरोना काल में मंडियों पर लगाए गए दो प्रतिशत मार्किट फीस लगने से महंगाई बढ़ने के साथ धंधा बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से कई आढ़ती पलायन कर गए हैं और अनेक कर्ज के नीचे दब गए हैं।          

 उन्होंने कहा कि किसान और व्यापारी का चोली दामन का साथ है। उन्होंने कहा कि तीन काले कानूनों के खिलाफ संघर्ष की शुरुआत से ही व्यापारी किसानों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानून लागू होने पर सरकारी मंडी खत्म हो जाएंगी और आढ़ती भी इस मार से नहीं बचेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों काले कानून रद्द नहीं होते हम कंधे से कंधा मिलाकर किसानों का साथ देंगे।             

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर धरने के 179वें दिन खाप सांगवान चालीस के सचिव नरसिंह डीपीई, श्योराण खाप के प्रधान बिजेंद्र बेरला, फौगाट खाप के प्रधान बलवन्त नंबरदार, सज्जन सिंगला, सुभाष यादव, सिलोचना डोहकी, राजबाला कितलाना ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि योग दिवस पर भाजपा और जजपा के नेताओं को जनता ने आईना दिखाने का काम कर दिया है। जहां जहां गठबंधन सरकार के नेता गए लोगों ने काले झंडे दिखाकर शांतिपूर्ण विरोध किया। उन्होंने बीजेपी और जजपा नेताओं को सचेत करते हुए कहा कि आगे से इस तरह से आयोजनों की आड़ लेने से बाज आएं।           

धरने का मंच संचालन रणधीर घिकाड़ा ने किया। इस अवसर पर सुरेश फौगाट, सुरजभान सांगवान, आजाद फौजी सुरेन्द्र कुब्जानगर, राजू मान, कमल प्रधान, राजकुमार हड़ौदी, रणधीर कुंगड़, जगदीश हुई, किशनचंद अटेला, धर्मेन्द्र छपार, सुरेश सांगवान, प्रेम सिंह, सत्यवान, राजबीर कालुवाला, कप्तान रामफल, विनोद मांढी, जितेन्द्र डांडमा, सब्बीर हुसैन, ईश्वर हड़ौदी, लवली सरपंच, परमजीत, सुभाष चंद चरखी, बलजीत मानकावास, कृष्ण, पप्पू पैंतावास कलां इत्यादि मौजूद थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!