भाजपा ने नगर निगम वार्डों पर आपत्ति दर्ज कराते हुए जिला प्रशासन को दिए सुझाव

पंचकूला 22 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी जिला पंचकूला ने उपायुक्त पंचकुला द्वारा नगर निगम पंचकुला के लिए जारी की गई वार्डों की प्रस्तावित अधिसूचना पर अपनी आपत्ति व सुझाव दर्ज करवायें हैं। पंचकूला प्रशासन द्वारा बीती 13 अगस्त को वार्डों के बारे में एक प्रस्तावित अधिसूचना जारी की थी। जिस पर जिÞला प्रशासन ने आपत्तियां एवं सुझाव मांगे थे। भाजपा पंचकूला जिÞलाध्यक्ष अजय शर्मा के अनुसार पार्टी ने प्रस्तावित अधिसूचना के 2 वार्डों पर अपनी आपत्तियां व सुझाव दर्ज  करवाते हुए बताया कि जनहित में प्रस्तावित वार्ड नंबर-17 जिसमें सेक्टर 4 का एक हिस्सा सेक्टर 3, 23, 24 और 25 के साथ संकलन किया गया है।

इस पर पार्टी ने प्रशासन से अनुरोध किया कि प्रस्ताव पर पुन विचार किया जाए ताकि वार्ड-17 जिसका  प्रस्तावित क्षेत्र बहुत बड़ा है उसे सघन किया जाए। इसके साथ ही वार्ड नंबर 12 में सेक्टर 2 को खड़क मंगोली के साथ जोड़ा गया है।  जिस पर पार्टी द्वारा प्रशासन को पुन विचार करने का प्रस्ताव रखते हुए कहां गया कि सेक्टर 2 को पंचकूला के अन्य शहरी क्षेत्र से जोड़ा जाए।

You May Have Missed