लॉकडाउन के कारण कस्बेवासियों में मायूसी, मेला आयोजन स्थगित

सोहना! बाबू सिंगला. सोहना कस्बे में कोरोना महामारी का असर तीज पर्व पर भी पड़ने की संभावना है| पर्व होने के बावजूद बाज़ारों में वीरानी छाई हुई है| प्रशासन ने 28 जुलाई तक के लिए अंदरूनी एरिया में लॉकडाउन घोषित किया हुआ है| बाज़ारों में ब्यूटी पार्लर व मेहंदी रचाने वाले भी नजर नही आ रहे हैं| वो भी लॉकडाउन के कारण अपने घरों में बंद हैं| वहीँ महिलाएं भी कोरोना महामारी व सोशल डिस्टेंसिंग के कारण श्रृंगार कराने से संकोच करने लगी हैं| मिठाइयों की दुकानों पर माल होने के बावजूद ग्राहक नही है| ऐसा होने से तीज का पर्व फीका रहने के आसार है|

विदित है कि हर साल तीज का पर्व कस्बे में धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है| बाज़ारों में पर्व के कारण काफी रौनक व खरीदारी की जाती थी| महिलाएं भी बढ़-चढकर श्रृंगार कराती थी| देर रात तक मेहंदी रचवाने का दौर चलता था| मेहंदी रचाने वाले कारीगरों के यहाँ पर भारी भीड़ होती थी किन्तु इस बार कोरोना महामारी के कारण सबकुछ फीका नजर आने लगा है| प्रशासन ने कस्बे में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण 28 जुलाई तक के लिए अंदरूनी क्षेत्र में लॉकडाउन लगाया हुआ है| जिससे बाज़ार पूर्ण रूप से बंद हैं| बता दें कि 23 जुलाई को हरियाली तीज का पर्व है| किन्तु बाज़ार बंद होने के कारण उक्त पर्व फीका रहेगा| महिलाएं भी अपना श्रृंगार बाज़ारों में कराने की बजाये अपने घर पर ही कर सकेंगी| लोगों को बाज़ार बंद होने से मिठाई व अन्य सामान भी उपलब्ध नही हो सकेगा|

जिससे कस्बेवासियों में मायूसी व्याप्त है|नही लगा मेलाकस्बे में हर साल प्रशासन द्वारा तीज पर्व पर मेले का आयोजन किया जाता था| यह मेला कस्बे में वर्षों से लगाया जाता था किन्तु इस बार महामारी के कारण प्रशासन ने मेला आयोजन को स्थगित कर दिया है|

You May Have Missed

error: Content is protected !!