प्राचीन फब्बारा चौक का जल्द ही सौन्दर्यकरण कराया जायेगा

सोहना! बाबू सिंगला. सोहना नगरपरिषद विभाग द्वारा कस्बे के प्राचीन फब्बारा चौक का जल्द ही सौन्दर्यकरण कराया जायेगा| उक्त फब्बारा चौक कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ है| इसके अलावा यहाँ पर बरसात के मौसम में पानी भी खड़ा हो जाता है| विभाग ने उक्त योजना पर कार्य करना आरंभ कर दिया है| योजना पर करीब डेढ़ करोड़ रूपए की लागत खर्च होने की सम्भावना है| परिषद् विभाग योजना का प्रारूप व एस्टीमेट बनाकर जल्द ही सरकार को प्रेषित करेगा| जिसकी मंजूरी मिलने पर कार्य को शुरू किया जायेगा|

सोहना कस्बे के बीचों-बीच प्राचीन व ऐतिहासिक फब्बारा चौक स्थित है| उक्त स्थान को हार्ट ऑफ़ दी सिटी के नाम से जाना जाता है| यह फब्बारा चौक वर्षों से स्थापित है| जिस पर नगरपरिषद विभाग कई बार राशी खर्च करके सौन्दर्यकरण करा चुका है किन्तु बावजूद इसके फब्बारा कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ है| फब्बारा तिकोना आकर में बना हुआ है जिस पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा भी स्थापित है| जहाँ पर राष्ट्रीय पर्वों पर नेता व अधिकारी पुष्प अर्पित करने के लिए पहुँचते हैं| वर्तमान में उक्त फब्बारे पर अतिक्रमणकारियों की टेढ़ी नजरें भी पड़ने लगी है जो अपने सामान को फब्बारे के अंदर ही रखते हैं| फब्बारे चौक का स्वरूप तिकोना होने से हर समय जाम की समस्या बनी रहती है| जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है| वहीँ उक्त मार्ग पर पानी निकासी की समस्या भी भयावह है| बरसात के मौसम में कई-कई फुट तक बाज़ारों में पानी खड़ा हो जाता है जिससे दुकानदारों का लाखों रूपए का नुकसान हो जाता है|

क्या है योजना

नगरपरिषद विभाग ने फब्बारा चौक का सौन्दर्यकरण कराने की योजना तैयार कर ली है जिसके तहत फब्बारे के नीचे से गुजरने वाली पुलिया को चौड़ा व गहरा किया जायेगा ताकि बाज़ारों में बरसाती पानी खड़ा न हो| इसके अलावा फब्बारे का आकार गोल किया जायेगा| जिसमे लाइट, म्यूजिकल फब्बारे, पेड़-पौधे, ग्रेनाईट लगाया जायेगा तथा प्रतिमा को सीढियाँ देकर मध्य में उपरी तल पर स्थापित किया जायेगा|

क्या कहते हैं अधिकारी

परिषद् विभाग के कार्यकारी अभियंता अजय पंगाल का कहना है कि जल्द ही योजना का प्रारूप व एस्टीमेट तैयार करके सरकार को भेजा जायेगा| जिसकी मंजूरी मिलने पर कार्य को शुरू किया जायेगा|Attachments area

You May Have Missed

error: Content is protected !!