मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, डीएलएसए निशा ने सेफ होम का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*निवासियों की सुरक्षा, सम्मान एवं सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

गुरुग्राम, 16 जून- जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), गुरुग्राम, नरेंद्र सुरा के मार्गदर्शन, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, डीएलएसए निशा ने पुलिस लाइन्स मानेसर स्थित सेफ होम का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सचिव डीएलएसए ने सेफ होम में रह रहे व्यक्तियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा समग्र व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सेफ होम में निवास कर रहे दम्पत्ति से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

दम्पत्ति ने सेफ होम में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर निशा ने कहा कि सेफ होम में निवास कर रहे व्यक्तियों की सुरक्षा, सम्मान एवं मूलभूत आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निवासियों को आवश्यक सहायता एवं सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाएं तथा उनकी सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र सूरा के नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के कमजोर एवं संवेदनशील वर्गों के अधिकारों की रक्षा तथा उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसी उद्देश्य से विभिन्न संरक्षण गृहों, आश्रय गृहों एवं अन्य संस्थानों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है, ताकि वहां निवासरत व्यक्तियों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!