स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का गुरुग्राम दौरा 15 नवंबर को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

‘हरियाणा केमिस्ट कॉन्फ्रेंस’ में होंगी मुख्य अतिथि, मानेसर में ‘युवा संवाद’ को करेंगी संबोधित

गुरुग्राम, 14 नवंबर। हरियाणा की स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव रविवार, 15 नवंबर को गुरुग्राम के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे गुरुग्राम और मानेसर में आयोजित दो कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री सुबह साढ़े 11 बजे सेक्टर-17 स्थित ब्लिस प्रीमियर में आयोजित ‘हरियाणा केमिस्ट कॉन्फ्रेंस’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इसके बाद दोपहर दो बजे वे आईएमटी मानेसर स्थित सभागार में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें