15 नवंबर को शहीद स्मारक जनता के लिए खुलेगा, इससे पहले मंत्री अनिल विज देर शाम स्मारक का दौरा किया

चंडीगढ़, 14 नवम्बर। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का आज देर शाम दौरा किया। इस दौरान उन्हें शहीद स्मारक की पहली टिकट की प्रिंट कॉपी प्रदान की गई। गौरतलब है कि शहीद स्मारक रविवार 15 नवंबर को हवन के उपरांत जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज शाम स्मारक में प्रबंधों का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए किए गए प्रबंधों को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और सुनिश्चित किया कि यहां आने वाले लोगों को दुविधा न हो। मंत्री अनिल विज ने इस दौरान स्मारक पर मौजूद स्टाफ से भी चर्चा की व दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान शहीद स्मारक के निदेशक डा. कुलदीप सैनी व अन्य मौजूद रहे।
गौरतलब है कि गत 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने शहीद स्मारक का लोकार्पण किया था जिसके बाद अब रविवार से स्मारक जनता के लिए खोल दिया जाएगा।








