भाजपा सरकार देश की परीक्षा व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल:कुमारी सैलजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कहा- बेरोजगारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिकता से किए जाए कार्य

सिरसा, 19 मई। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर युवाओं के साथ अन्याय और भेदभाव करने के गंभीर आरोप लगाए हुए कहा कि नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार देश की परीक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रही है। वे मंगलवार को सिरसा में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। सांसद ने भाजपा सरकार पर युवाओं के साथ अन्याय और भेदभाव करने के गंभीर आरोप लगाए।

कुमारी सैलजा ने कहा कि नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार देश की परीक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रही है। सांसद ने कहा कि राहुल गांधी लगातार जिस खतरे की ओर देश का ध्यान दिलाते रहे हैं, आज वही स्थिति पूरे देश में दिखाई दे रही है। कुमारी सैलजा ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदारी कौन लेगा। हर बार छोटे स्तर पर कार्रवाई दिखाकर सरकार अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकती। जब लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा हो, तब जवाबदेही शीर्ष स्तर पर तय होनी चाहिए। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि देश का युवा मेहनत कर रहा है, लेकिन भाजपा सरकार व्यवस्था सुधारने के बजाय अपनी विफलताओं को छुपाने में लगी है।

सांसद ने सरकार से मांग की कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए। इस अवसर पर कालांवाली के विधायक शीशपाल कहरवाला, जिला अध्यक्ष संतोष बैनीवाल, महिला जिला कांग्रेस की अध्यक्ष कृष्णा फोगाट, वीरभान मेहता, राजेश चांडीवाल, संदीप नेहरा, राजकुमार शर्मा, नवीन केडिया, इंद्र जैन कालांवाली, रणधीर सिंह, सुरजीत सिंह भावदीन आदि मौजूद थे।

बवानीखेड़ा में गरीब परिवारों के घर उजाड़ना अमानवीय

सैलजा कुमारी सैलजा ने बवानीखेड़ा में वर्षों से बसे गरीब परिवारों के घर उजाड़े जाने की घटना को बेहद अमानवीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सांसद ने कहा कि आज धरना स्थल पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी पीड़ा को गंभीरता से सुना। कुमारी सैलजा ने कहा कि जिन लोगों ने दशकों तक मेहनत कर अपना आशियाना बनाया, उन्हें बिना संवेदनशीलता के बेघर कर देना किसी भी सरकार के लिए शर्मनाक है। कुमारी सैलजा ने सरकार से मांग की कि प्रभावित परिवारों को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए तथा उनसे माफी मांगी जाए।

सिरसा में कुमारी सैलजा ने उठाया कैंसर का मुद्दा

सिरसा के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि वे बार-बार लोकसभा में हरियाणा में तेजी से फैल रहे कैंसर का मुद्दा उठा चुकी हैं, लेकिन सरकार “डिनायल मोड” में काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से कैंसर की रोकथाम के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं और यहां तक कि व्यापक सर्वे करवाने की भी तैयारी नहीं दिखाई दे रही।

कुमारी सैलजा ने कहा कि केवल सिरसा ही नहीं, बल्कि हरियाणा के अन्य हिस्सों से भी कैंसर पीड़ित लोग लगातार अपनी समस्याएं लेकर सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को देखते हुए सरकार को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि लोगों को समय रहते उपचार और राहत मिल सके।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!