फील्ड स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करें – विक्रम सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 10 मार्च 2026। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने फील्ड स्तर पर कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में कार्यालय अधीक्षण अभियंता (एचआर) द्वारा सभी ऑपरेशन सर्कलों के अधीक्षण अभियंताओं को पत्र जारी किया गया।

विक्रम सिंह, प्रबंध निदेशक, डीएचबीवीएन ने सब-डिवीजन स्तर पर फील्ड स्टाफ की तैनाती को लेकर प्राप्त शिकायत पर विचार करते हुए, स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि एसडीओ कार्यालय से संबंधित फील्ड स्टाफ की वास्तविक उपस्थिति क्षेत्र में सुनिश्चित की जाए।

निर्देशों में कहा गया है कि सभी अधीक्षण अभियंता यह सुनिश्चित करें कि फील्ड स्टाफ को उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार एसडीओ कार्यालय में तैनात किया जाए तथा उनकी क्षेत्रीय उपलब्धता बनी रहे, ताकि उपभोक्ता सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए।

निगम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निपटान और सेवा गुणवत्ता बनाए रखने के लिए फील्ड स्टाफ की सक्रिय उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!