इलाके की तरक्की व उन्नति के लिए थामा रणदीप सुरजेवाला का हाथ

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सुरजेवाला की नीतियों से प्रभावित होकर हुए कांग्रेस में शामिल

कैथल, 10 अप्रैल 2024 – भाजपा पार्टी को कैथल में फिर से तब बहुत बड़ा झटका लगा जब गतदिवस गांव साम्पनखेड़ी में सैंकड़ो गुर्जर परिवारों ने रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इलाके व हरियाणा की तरक्की के लिए कांग्रेस और मुझे कैथल के जन जन द्वारा मिल रहा अपार स्नेह और आशीर्वाद इस बात का साक्षी है कि भाजपा सरकार के 10 साल के कुशासन से हर वर्ग त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है, हरियाणा का भविष्य अब सिर्फ कांग्रेस में ही सुरक्षित है।

भाजपा पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल लोग सभी परिवारों का दिल से स्वागत :-👇🏻

फ़ौजी चांदी राम गुर्जर, जसबीर गुर्जर, रणधीर गुर्जर, जोगिंन्द्र गुर्जर, अभिषेक गुर्जर, दर्शन सिंह गुर्जर, बलबीर गुर्जर, रणधीर गुर्जर, शीशपाल गुर्जर, रोशन लाल गुर्जर, रामकुमार गुर्जर, रकम सिंह गुर्जर, दर्शन सिंह गुर्जर, भाग्गा गुर्जर, करेशन गुर्जर, पालाराम गुर्जर, पूर्ण गुर्जर, काला गुर्जर, हरपाल गुर्जर, परमा गुर्जर, जस्सू गुर्जर, सुरेश गुर्जर, राकेश गुर्जर, मिंटू गुर्जर, वेदप्रकाश गुर्जर, मंगला गुर्जर, फलिया गुर्जर, पाला गुर्जर, क़ानून गुर्जर, सतपाल गुर्जर, हुक्म चन्द गुर्जर, गुरमीत सिंह गुर्जर, संदीप गुर्जर, करनैल गुर्जर, ईश्वर गुर्जर, मक्खन गुर्जर, प्रिंस गुर्जर सभी साथियों ने भाजपा पार्टी को छोड़कर रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को ज्वाईन किया। रणदीप सुरजेवाला ने सभी साथियों को कांग्रेस का पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

कांग्रेस में शामिल हुए सभी साथियों ने कहा कि आज देश व प्रदेश का किसान,नौजवान,मजदूर अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। हरियाणा की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार ने हरियाणा की जनता के साथ विश्वासघात किया है। चुनाव से पहले भाजपा जजपा पार्टियों के नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए व बाद में एक दूसरे की गोदी में जाकर बैठ गए। आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। महगांई अपार है। 10 सालों में हरियाणा व कैथल 50 साल पीछे चला गया है। कैथल व हरियाणा को एक बार फिर कांग्रेस पार्टी व रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व की जरूरत है, तभी विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि किसानों, आढ़ती, दुकानदार, बैकवर्ड, एससी व गरीबों की भलाई सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी व रणदीप सुरजेवाला के हाथों में ही सुरक्षित है। आज भाजपा, जजपा, इनैलो पार्टी का अंत निश्चित है व आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है व हरियाणा की कमान रणदीप सुरजेवाला के हाथ में होगी।

उन्होंने कहा कि निरंतर ही इस क्रम को बरकरार रखा जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही हम सब तन मन धन से कांग्रेस पार्टी में सेवा करने के लिए भी संकल्पबद्ध रहेंगे।

error: Content is protected !!