कहा :ना विपक्ष झुकेगा, ना रूकेगा और ना ही इस तानाशाही सरकार से डरेगा

कांग्रेस जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी और तानाशाही सरकार से निजात दिलाऐगी

कैथल, 9 अप्रैल, 2024 – कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि विकास व रोजगार की दुहाई देने वाली भाजपा सरकार में हरियाणा व देश में बेरोजगारी 40 प्रतिशत पहुंच चुकी है और 18 से 35 साल का युवा रोजगार ढूंढ रहा है। रोजगार की तलाश में युवा विदेशों में जाकर जान जोखिम में डाल रहे है, लेकिन गूंगी बहरी मोदी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। रणदीप सुरजेवाला गतदिवस किसान भवन कैथल पर कलायत से कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्वेता ढुल द्वारा आयोजित युवा कार्यकत्र्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश पर 205 लाख करोड़ रूपए का कर्ज चढ़ाने वाली भाजपा सरकार में, अब देश के घर-परिवारों पर भी रिकॉर्ड कर्ज की मार हो चुकी है। स्वार्थों की पूर्ति में जुटी सरकार का जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। देश के घरों पर बढ़ता कर्ज अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचकर जी.डी.पी. का 40 प्रतिशत हो गया है। जबकि परिवारों की वित्तीय बचत सबसे निचले स्तर पर गिरकर, जी.डी.पी. की मात्रा 5 प्रतिशत रह गई है। जब आर.बी.आई. ने भी बताया कि देश के घर परिवारों पर बढ़ता घरेलू कर्ज 47 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुका है,तब भी मोदी सरकार ने बेशर्मी से घर परिवारों पर बढ़ते कर्ज के बोझ को विकास बता दिया था। मगर सच एक बार फिर देश के सामने है। सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि देश को लूटने और चौतरफा बदहाली में धकेलने वाली भाजपा और मित्रों की भ्रष्ट सरकार को, अब उखाड़ फेंकने का वक्त है। इस सरकार को सत्ता से चलता करने के लिए देश की जनता पूरी तरह से तैयार हो चुकी है और एक-एक वोट के दम पर जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। मोदी व भाजपा सरकार में उअपने हक को लेकर उठने वाली हर आवाज को गोली व डंडे के दम पर दबाया गया है। ऐसी जनविरोधी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

सांसद सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा के युवाओं पर एक बार फिर भाजपा सरकार ने गहरा कुठाराघात किया है। भाजपा सरकार हरियाणा के युवाओं का रास्ता रोको गैंग बन चुकी है। जिसका सिर्फ एक ही उद्ेदश्य है कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार ना देकर बेरोजगार ही रखना है। पंचायती राज विभाग की एस.डी.ओ. (सिविल) की 48 जनरल सीटों में 19 चयनित कैंडिडेट हरियाणा से बाहर के, यानी 40 प्रतिशत है। जब हर भर्ती में, ख़ास तौर से कलास ए वन व कलास टू में, हरियाणा से बाहर के लोगों को ही नौकरी देनी है तो हरियाणा के युवाओं को भाजपा सरकार बता दें कि प्रदेश में न उनके लिए जगह है और न ही उनकी योग्यता की कोई इज्जत। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा व इससे पहले साढ़े चार साल तक भाजपा-जजपा सरकार ने ये हरियाणा के युवाओं से ये जुल्म पहली बार नहीं किया। ये 10 साल से यही हरियाणवी विरोधी नीतियां अपनाएं हैं। कुछ और हरियाणा के बाहर से की भर्तियों को याद करें और जानें कि भाजपा की ये हरियाणा विरोधी क्रोनोलॉजी लगातार जारी है। बाहरी युवाओं को नौकरियों में प्राथमिकता दी जा रही है। फिर हरियाणवी अब क्या करें। उन्हें क्या फ़ायदा, एच.सी.एस.(ज्यूडिशियल ब्रांच) में से हरियाणा जी.के. हटा दी गई है। तो अब तो खुले से हरियाणा के बाहर के लोगों की भर्ती का रास्ता खोल दिया गया है, जबकि और राज्य ऐसा नहीं करते। क्या मुख्यमंत्री नायब सैनी व भाजपा सरकार जबाब देगी कि वो हरियाणा के युवाओं का रास्ता रोको गैंग क्यों बन गए है। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि ये चुनाव देश में जनविरोधी सरकार को सबक सिखाने का और इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का है। भाजपा सरकार पूरी तरह से बौखला चुकी है कि सरकारी एजैंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को कूचलने में लगी है, लेकिन ना विपक्ष झूकेगा, ना रूकेगा और ना ही इस तानाशाही सरकार से डरेगा। इसी तरह कांग्रेस जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी और इस तानाशाही सरकार से निजात दिलाकर ही रहेगी।

रणदीप सुरजेवाला ने जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा रैंक प्राप्त करने वाली चात्रा मटोर कलायत निवासी रैना सिंहमार व उनके परिवार को भी बधाई व शुभकामनाएं दी व रैना सिंहमार को किसान भवन पर सम्मानित भी किया। सुरजेवाला ने ये भी वादा किया कि छोटी बहन को पूरे हिंदुस्तान में पढ़ाई करने के लिए जहाँ भी इच्छा हो वो उनकी हर तरीके से भरपूर मदद करेंगे।

error: Content is protected !!