इलाके की तरक्की व उन्नति के लिए लोग अन्य दलों को छोड़कर थाम रहे रणदीप सुरजेवाला का हाथ

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सुरजेवाला की नीतियों से प्रभावित होकर हुए कांग्रेस में शामिल

कैथल, 09 अप्रैल 2024 – गतदिवस भाजपा जजपा पार्टी को कैथल में तब बहुत बड़ा झटका लगा जब गांव ग्योग, शेरगढ़ व यमुनानगर से सैंकड़ो परिवारों ने रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए अब जनता है तैयार, इलाके और हरियाणा की उन्नति के लिए सिर्फ कांग्रेस अबकी बार। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल सभी साथियों का हृदय की गहराईयों के साथ स्वागत व अभिनन्दन है। साथ मिलकर हरियाणा के हकों की लड़ाई लड़ेंगे, मिलकर जीतेंगे और एक नए हरियाणा का उदय करेंगे।

गांव शेरगढ़(कैथल) से जजपा पार्टी को छोड़कर आए साथी राममेहर मैहला, राजकुमार मैहला, राजीव मैहला, रमेश मैहला, बलवान मैहला, जगदीश मैहला, राजा मैहला, गोगी मैहला, सुनील मैहला, संजू मैहला, अमित मैहला, संदीप मैहला, बीरा मैहला, बसाऊ मैहला, सूरजभान मैहला, बदन सिंह मैहला, रामकेश मैहला, बल्लू मैहला।

गांव ग्योंग(कैथल) से भाजपा व जजपा पार्टी को छोड़कर आए साथी जिले सिंह दलाल, बलबीर दलाल, जोगिंन्द्र दलाल, बीर सिंह दलाल, मनोज दलाल, प्रवेश दलाल, रिंकू दलाल, गुरजेंट दलाल, राकेश दलाल, अंकित दलाल, विक्रम दलाल, गुरुदयाल दलाल, साहिल दलाल, अभिषेक दलाल व यशपाल संगरोया।

यमुनानगर से (कलायत कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री बहन श्वेता ढुल) की मेहनत से भाजपा व जजपा पार्टी को छोड़कर आए साथी श्रवण कुमार, राकेश शर्मा, विनोद कुमार, अशोक धवन, ऋषि बंसल, पवन शर्मा, दलीप चड्ढा, संटी धीमान, सुमित गुर्जर, अजय गुर्जर, अंकित प्रजापति, हर्ष प्रजापति, कपिल जेठी, दिनेश मल्होत्रा, टिंकू त्यागी, अर्जुन सिन्हा सभी साथियों ने भाजपा पार्टी को छोड़कर रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को ज्वाईन किया। रणदीप सुरजेवाला ने सभी साथियों को कांग्रेस का पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

कांग्रेस में शामिल हुए सभी साथियों ने कहा कि किसानों, आढ़ती, दुकानदार, बैकवर्ड, एससी व गरीबों की भलाई सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी व रणदीप सुरजेवाला के हाथों में ही सुरक्षित है। आज भाजपा, जजपा, इनैलो पार्टी का अंत निश्चित है व आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है व हरियाणा की कमान रणदीप सुरजेवाला के हाथ में होगी।

उन्होंने कहा कि निरंतर ही इस क्रम को बरकरार रखा जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही हम सब तन मन धन से कांग्रेस पार्टी में सेवा करने के लिए भी संकल्पबद्ध रहेंगे।

error: Content is protected !!