—- मोदी के सशक्त नेतृत्व और सरकार को कल्याणकारी नीतियों पर लगी जनता की मुहर–  बोले धनखड़

चंडीगढ़/ झज्जर:  3 दिसम्बर। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की जनार्दन मुहर है। यह मोदी की गारंटी सब पर भारी है।  राजस्थान, मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ में भाजपा को भारी जनसमर्थन मिलने पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने जनता जनार्दन की जय बोलते हुए कहा कि यह जनता की जीत है, देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। जनता जनार्दन का भाजपा पर विश्वास निरन्तर बढ़ रहा है। यह बहुत बड़ी ख़ुशी की बात है। राष्ट्रीय सचिव धनखड़ और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नायाब सैनी ने कार्यकर्ताओं के साथ  चुनावी  जीत का  जश्न धर्मनगरी बेरी में लडडू बांटकर मनाया।

भाजपा राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने बेरी में मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में पूजा की और माता का आशीर्वाद लिया। इस उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि तीनों राज्यों की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाई है। बेरी में माता भीमेश्वरी देवी का आशीर्वाद लेकर धनखड़ ने कहा कि आज का दिन बेहद खास दिन है और उत्सव मनाने का दिन है।

श्री धनखड़ ने कहा कि जनता जनार्दन ने तुष्टिकरण, परिवारवाद और भर्ष्टाचार को नकारा है और देश की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा  पर विश्वास किया है। भाजपा जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी । उन्होंने कहा कि मोदी जी का सशक्त नेतृत्व, देश के गृह मंत्री अमितशाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी की कुशल चुनावी रणनीति और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत का यह सुखद परिणाम आया है।

भाजपा राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में फिर से कमल खिलने जा रहा है। देश की जनता ने फिर से  मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। देश व प्रदेश की जनता प्रगति पसंद है और देश को आत्मनिर्भर और विकसित वनाने की राह पर चल पड़ी है। इस दौरान लोकसभा सांसद डॉ अरविंद शर्मा, जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, डॉ राकेश कुमार, विकास वाल्मीकि, नवीन बंटी,सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने दोनों नेताओं  नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड और प्रदेश अध्यक्ष नायाब सैनी का जोरदार अभिनंदन किया।

error: Content is protected !!