मोदी जी इंडिया से घबरा क्यों रहे हैं …….. आखिर मोदी जी को इंडिया से नफरत क्यों है ? कैप्टन अजय सिंह यादव

इंडिया ने ही ईस्ट इंडिया कंपनी को हराया था : कैप्टन अजय यादव

गुड़गांव। कांग्रेस विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इंडिया को ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिद्दीन से बराबरी करके पूरे देश की 140 करोड़ जनता का अपमान किया है। इंडिया ने ही अंग्रेज़ों की ईस्ट इंडिया कंपनी को हराया था। इंडिया ने ही इंडियन मुजाहिद्दीन को भी हराया था। मोदी जी इंडिया से घबरा क्यों रहे हैं। गवर्नमेंट ऑफ इंडिया, प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया, इंडियन आर्मी, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया। इसके अलावा स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कई योजनाओं का नाम इंडिया के साथ रखा है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इंडिया पर ही हमला बोल दिया है। आखिर मोदी जी को इंडिया से नफरत क्यों है ?

कैप्टन अजय सिंह यादव ने अपने गुड़गांव स्थित कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए बयान की भर्त्सना करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को इंडिया से बिल्कुल भी प्यार नहीं है। मोदी जी तो एक-एक करके देश को बेचने में लगे हुए हैं। 26 दलों वाले गठबंधन इंडिया का उद्देश्य सत्ता हांसिल करना नहीं बल्कि लोकतंत्र की रक्षा करना है। मणिपुर जैसे जघन्य अपराध को रोकना, महिलाओं की रक्षा करना, युवाओं को रोजगार और देश में अमन-चैन-शांति बनाना है। जबकि 38 दलों से बने एनडीए का उद्देश्य केवल सत्ता हांसिल करना है।

वही गुडगांव नगर निगम में की गई वार्डबंदी और आरक्षित की गई सीटों पर बोलते हुए कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर बता दिया कि वह एससी और ओबीसी विरोधी है। 36 वार्ड में से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए केवल 3 सीटे ही आरक्षित की गई है और ओबीसी को मात्र 2 सीटें दी गई है। नगर निगम के पिछले चुनाव (2017) के समय 35 वार्ड थे जिसमे अनुसूचित जाति वर्ग के लिये 6 वार्ड आरक्षित किए गए थे। इस बार गुड़गांव नगर निगम में अनुसूचित जाति को मात्र 3 सीटें दे कर भाजपा ने अनुसूचित जाती विरोधी अपना चेहरा जगजाहिर कर दिया है। भाजपा कभी नहीं चाहती कि एससी लोग आगे बढ़े। मौजूदा सरकार एस सी का हक छीन रही है। लेकिन समय आने पर एससी समाज भी भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर ने मणिपुर पर बोलते हुए कहा मणिपुर में द्रोपदी का चीर हरण हो रहा है मगर धृतराष्ट्र आंखों पर पट्टी बांधे हुए है। सिर्फ महिलाओं की नहीं, बल्कि देश की अस्मिता भी बेआबरू हुई है। इतनी हैवानियत पर भी सरकार खामोश है, देश की मीडिया, मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग सब के सब ख़ामोश है। शर्म आनी चाहिए और कितना इंसानियत को तार तार करवाओगे ?

इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर, लाल सिंह यादव, सुबे सिंह यादव, मनोज आहूजा, ओबीसी विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष तेलू राम जांगड़ा, सुदेश हांसी, महेंद्र राठी, सुमित चकरपुर, मोंटी यादव, प्रवीण यादव इत्यादि मौजूद रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!