गांव ढाणी गारण में भूपेन्द्र गंगवा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया लोगों को संबोधित –

हिसार 25 मार्च : ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान में उमड़ रही भीड़ प्रदेश में बदलाव के संकेत दे रही है। यह विचार कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य की प्रभारी ने बरवाला विधानसभा हलके के ढाणी गारण में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे भूपेन्द्र गंगवा द्वारा आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। सैलजा ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के अंदर कांगे्रस पार्टी की नीतियों को लेकर लोग उत्साहित हैं और लोग कांग्रेस पार्टी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। आज देश के अंदर कमर तोड़ महंगाई ने जनता की रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। जिस तरह से हरियाणा में भाजपा-जजपा ने झूठे सब्जबाग दिखाकर जनता के वोट लेकर उनके हकों पर कुठाराघात किया उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। मंच का संचालन समाजसेवी मास्टर कर्मवीर जलंधरा ने किया। इस अवसर पर गांव रेशमा देवी ने गांव की ओर से कुमारी सैलजा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

उन्होंने राहुल गांधी को राजनीति का व देश की जनता का सच्चा हितैषी बताते हुए कहा कि वे कभी झूठ की राजनीति नहीं करते और जनता की जो भी आवाज उठाते हैं सच्चाई के साथ उठाते हैं। इसीलिए संसद के अंदर राहुल गांधी को बोलने का समय नहीं दिया जाता। उन्होंने राहुल गांधी की सांसद की सदस्यता रद्द करने पर बोलने पर कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और न्यायपालिका राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी के साथ जरूर इंसाफ करेगी। उन्होंने उपस्थित लोगों को विश्वास दिलाया कि इस बार प्रदेश के अंदर और देश के अंदर आप लोग एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी का साथ दें और कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए पार्टी की नीतियों का प्रचार करें। वो दिन दूर नहीं जब देश और प्रदेश के अंदर कांग्रेस की सरकार होगी। आप लोगों की सरकार होगी तब जाकर हम इस कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी व अन्य समस्याओं को खत्म करने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चौ. रामकिशन गुर्जर ने कहा कि आज प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को जो गति व समर्थन मिल रहा है यह कांग्रेस की नीतियों का व भाजपा सरकार के प्रति आक्रोश का परिणाम है।

कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का बरवाला विधानसभा हलके से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे भूपेंद्र गंगवा व गारण के सरपंच व पूर्व सरपंचों ने मोटरसाइकिल के काफिलों के साथ कुमारी सैलजा व चौ. रामकिशन गुर्जर का सभा स्थल पर जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतर सिंह सैनी पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट हरपाल बूरा, रामनिवास राड़ा हिसार से पूर्व प्रत्याशी, अशवनी शर्मा प्रवक्ता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस, लालबहादुर खोवाल चेयरमैन लीगल सेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र नारंग, अतर सिंह सैनी पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, रामनिवास राड़ा हिसार से पूर्व प्रत्याशी, बिजेन्द्र कपूर जिला अध्यक्ष सेवादल, मास्टर मामन राम, पवन चड्ढा, देशराज पूर्व सरपंच, चतर सिंह, प्रताप घोड़ेला, मास्टर ओमप्रकाश, रमेश श्योराण, दयानंद टाक,राजेश गिल, विनोद टाक, योगेश, रोहतास दुग्गल सरपंच प्रतिनिधि, मास्टर कर्मवीर जलंधरा, रामनिवास ठेकेदार, दलीप मैंबर, मास्टर औमप्रकाश, पूर्ण पूर्व सरपंच, रामपाल पूर्व सरपंच, श्योनाथ पूर्व सरपंच, वासुदेवा शर्मा, सत्यवीर गुरी, रामेश्वरदास पूर्व सरपंच, सूरजभान पूर्व सरपचं, जितेश भारद्वाज एडवोकेट, परमजीत जाखड़, भगत सिंह रंगा, देवीलाल सातरोड़, कांग्रेस सेवादल की पूरी टीम, डॉ. हनुमान, चतर सिंह सरपंच कुंभा, जोगीराम खेदड़, ओ.पी. बजाज सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!