गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया गीता पाठ।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र 9 दिसंबर :- गीता जन्मस्थली ज्योतिसर तीर्थ मंदिर के पुजारी सुखपाल भार्गव ने कहा कि अंतर्राष्टरीय गीता महोत्सव-2021 को लेकर पहली बार गीता उदगमी स्थली ज्योतिसर में गीता पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस गीता पाठ का शुभारम्भ भी अंतर्राष्टरीय गीता महोत्सव के गीता यज्ञ के साथ 9 दिसम्बर को किया गया है। उन्होंने कहा कि गीता की उदगम स्थली ज्योतिसर में ही भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश दिए थे। इसी तीर्थ पर स्थित अक्षय वट वृक्ष करीब 5 हजार वर्ष पुराना है। इस तीर्थ पर महोत्सव के दौरान प्रतिदिन गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा और 14 दिसम्बर को सम्पूर्ण गीता पाठ होगा।

उन्होंने कहा कि वीरवार को आचार्य नरेश कौशिक द्वारा विद्यार्थियों को गीता पाठ करवाया गया है। इस गीता पाठ में कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय के विद्यार्थियों ने गीता पाठ के दौरान गीता के श्लोकों का उच्चारण किया। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व प्रशासन के प्रयासों से गीता स्थली ज्योतिसर में गीता पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह गीता पाठ 14 दिसम्बर तक चलेगा तथा महोत्सव के समापन समारोह पर 14 दिसम्बर को ही दोपहर 12 बजे वैश्विक गीता पाठ भी ज्योतिसर में किया जाएगा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!