मंहगाई ने गरीबों का किया बुरा हाल हर रोज तेल, (पैट्रोल, डीजल) गैस के बढ़े दामों ने चौतरफा बढ़ाई मंहगाई।

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

 22अक्तूबर,संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चल रहे किसान आन्दोलन ने केन्द्र सरकार द्वारा बढाई जा रही मंहगाई पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। इस बढ़ती मंहगाई ने गरीबों का बुरा हाल कर दिया। आज किसान की फसल बर्बाद हो गई, और बची खुची फसल की लाभकारी मूल्य पर खरीद नहीं हो रही है। कई गांव में बारिश का पानी भरा हुआ है। और किसान को  समय पर रबी की फसल के लिए डीएपी नहीं मिल रहा है। ऊपर से रोजाना पैट्रोल, डीजल व गैस के बढ़ते दामों ने चौतरफा मंहगाई बढ़ा दी है। यह बात धरने को सम्बोधित करते हुए किसान नेताओ ने कही। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियां आमजन क़े विरोध की है, तथा वह पूंजिपतियों के हितों के लिए काम कर रही है।

धरने को सम्बोधित करते हुए दलित अधिकार मंच के जिला संयोजक सुखदेव पालवास ने कहा कि एक तरफ मजदूरों व गरीबों को काम नहीं मिल रहा है, दूसरी तरफ खाद्य पदाथों, खाद्य तेलों व दाल   व अन्य चीजों की मंहगाई ने उनकी कमर तोड़ दी है। भाजपा सरकार इन वर्गों की दुश्मन बनी हुई है। धरने के 301 वें दिन की अध्यक्षता सांगवान खाप से नरसिंह सांगवान डीपीई, फोगाट खाप से धर्मबीर समसपुर, किसान सभा से रणधीर कुंगड़, चोगामा खाप से रणसिंह नीमड़ीवाली, महिला नेत्री रतनी, चन्द्रकला डोहकी, कृष्णा गोरीपुर व सन्तरा डोहकी ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन सुखदेव पालवास ने किया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!