शहीदों की अस्थि कलश यात्रा बाढड़़ा से कितलाना टोल पहुंची

आक्रोशित किसानों द्वारा सरकार विरोधी नारों से आकाश गूंजा।

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

 21 अक्तूबर,संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुरू की गई लखीमपुर खीरी हत्या कांड के शहीदों की अस्थि कलश यात्रा कितलाना टोल पर पहुंचते ही आक्रोशित किसानों द्वारा सरकार विरोधी व शहीदों के सम्मान में लगाए गये नारों से आकाश गूंज उठा। शहीदों के प्रति सम्मान में सभी की आंखें नम हो गई। सांगवान खाप चालिस के प्रधान व दादरी से स्वतन्त्र विधायक सोमबीर सांगवान ने शहीदों के अस्थि कलश को पुष्प अप्रित करते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी के पांच शहीद किसानों ने जिन उदेश्यों के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है, उन तीन कृषि विरोधी काले कानूनों को रद्द करवाने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य की संवैधानिक गांरटी लागू होने तक यह आन्दोलन जारी रहेगा। उन्होंने मांग की है कि लखीमपुर खीरी हत्या कांड की निष्पक्ष जांच हेतु केन्द्रीय गृह राज्य मन्त्री को तुरन्त उनके पद से बर्खास्त किया जाए और कानून की धारा 120 बी के तहत गिरफ्तार किया जाए।

शहीद किसान अस्थि कलश यात्रा के संयोजक व संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जोगिन्द्र नैन ने कहा कि यह यात्रा डबवाली से शुरू होकर सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार  व भिवानी से होती हुई दादरी, झज्जर, रोहतक होते हुए 24 अक्तूबर को टिकरी बार्डर किसानों के धरने में पहुंचेगी। उन्होंने इस दौरान किसान मजदूरों व महिलाओं से आहवान किया कि 24 अक्तूबऱ को ज्यादा से ज्यादा संख्या में टिकरी बार्डर धरने में शामिल हों। शहीद अस्थि कलश यात्रा बाढड़़ा से चलकर अटेला, छ्पार, रासीवास, डोहकी, नीमड़ीवाली, कितलाना टोल व चरखी होते हुए स्वामी दयाल धाम दादरी पहुंची।

कितलाना टोल पर लगातार चल रहे धरने के 300 वें दिन की अध्यक्षता सांगवान खाप से नरसिंह सांगवान डीपीई, स्योराण खाप से बिजेन्द्र बेरला, किसान सभा से प्रताप सिंह सिंहमार, युवा कल्याण संगठन से सुभाष यादव, चौ0 छोटूराम डा0 अम्बेडकर मंच से गंगाराम स्योराण, जाटू खाप से मास्टर राजसिंह जताई, रिटायर्ड कर्मचारी संगठन से रामफल देशवाल, महिला नेत्री चन्द्रकला डोहकी, व कृष्णा गोरीपुर ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन किसान सभा के कामरेड ओम प्रकाश ने किया।

इस अवसर पर मास्टर ताराचन्द चरखी, सूरजभान सांगवान, कमल प्रधान, रणधीर घिकाड़ा, सुरेन्द्र पूर्व सरंपच कुब्जा नगर, रणधीर कुंगड़, बलबीर सिंह बजाड़, आजाद सिंह अटेला, जगदीश हुई, शुशील धानक, दिलबाग ढुल, राजबीर बोहरा, धरमेन्द्र छ्पार नरेन्द्र धनाना, अनिल शेषमा, महिपाल आर्य, शब्बीर हुसैन, ईश्वर कोंट, मुन्शीराम मलिक, सुबेदार सतबीर सिंह व मास्टर सुरेन्द्र गोरीपुर शामिल थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!